Home » Seraikela Fire : सरायकेला में पूजा सामग्री की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

Seraikela Fire : सरायकेला में पूजा सामग्री की दुकान में आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख

सबहेड: फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, वरना हो सकता था बड़ा नुकसान

by Mujtaba Haider Rizvi
सरायकेला में पूजा सामग्री की दुक
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सरायकेला नगर पंचायत के शहरी इलाके में गुदड़ी के पास एक पूजा सामग्री की दुकान में आग लग गई है। आग लगने से आसपास अफरा-तफरी मच गई। लोग सशंकित हो गए कि कहीं यह आग फैल ना जाए। फौरन लोगों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की। लेकिन, आग इतनी भयंकर थी कि बाल्टी से पानी डालने से नहीं बुझ रही थी। इस पर किसी ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी। अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

दुकान में दूसरी बार लगी है आग

दुकान के मालिक कार्तिक सिंह मोदक हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना उन्हें देर से मिली। जब तक वह मौके पर पहुंचते। आग विकराल रूप धारण कर चुकी थी। उन्होंने बताया कि इसके पहले भी उनकी दुकान में आग लग चुकी है। इस बार जो आग लगी है इसमें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। लोगों का कहना है कि अगर समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो आसपास की दुकानों में भी आग लग सकती थी। घटना की जानकारी पुलिस को भी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read also The Photon News Special : मानगो में दो प्रत्याशियों में कांटे की लड़ाई, वोटकटवा भी बना रहे भौकाल; Mango Nagar Nigam Election

Related Articles