लोहरदगा : शहरी क्षेत्र के बीएस कॉलेज के समीप दिनदहाड़े दो युवकों ने गोली चला कर एक युवक को घायल कर दिया. जानकारी अनुसार शहरी क्षेत्र के बसार टोली निवासी 23वर्षीय अभिषेक कुमार साहू पिता भुनेश्वर साहू बीएस कॉलेज के समीप निवास के दुकान में बैठा था. इसी बीच मोटरसाइकिल में सवार दो अपराधी हेलमेट पहने पहुंचे. और अभिषेक साहू पर गोली चला दिया. इस घटना में अभिषेक साहू के दाहिने हाथ में गोली लगी. जिसके बाद मोटरसाइकिल में पीछे बैठा युवक द्वारा चाकू से वार किया गया. चाकू उसके बाएं हाथ में लगी है. अभिषेक कुमार साहू ने बताया कि दोनों हमलावरों को वह पहचानता है और एक का नाम लाल रोशन नाथ शाहदेव है जो कुर्से का रहने वाला है तथा दूसरा राजन महतो बरही का रहने वाला है. घटना के बाद अभिषेक कुमार साहू को सीधे सदर हॉस्पिटल पहुंचाया गया. जहां डॉक्टर ए के मिश्रा द्वारा प्राथमिक इलाज करने के बाद एक्सरे के लिए भेज दिया गया .डॉक्टर ने बताया कि एक्सरे के बाद ही पता चल पाएगा कि गोली फसी है या किनारे से निकल गई. युवक ने बताया कि वह एडीजे वन का ड्राइवर है. गोली चलाने के बाद दोनों युवक मोटरसाइकिल में बैठकर बरही की ओर भाग गए. घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अनिल उरांव सदर अस्पताल पहुंचकर मामले की पड़ताल में जुट गए हैं .
लोहरदगा मे एडीजे के ड्राइवर को दिन दहाडे मारी गोली, बाल बाल बचा
written by Rakesh Pandey
148
Rakesh Pandey
प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 17 वर्षों से ज्यादा समय से सक्रिय. जर्नलिज्म में डिग्री। 2002 में सन्मार्ग, सलाम दुनिया, प्रभात खबर, ईटीवी और सूत्रकार में काम करने का अनुभव. हेल्थ, खेल और जनरल विषयों पर रिपोर्टिंग और डेस्क का काम. संगीत, रंगकर्म और लोक संस्कृति में दिलचस्पी

