Home » JHARKHAND HEALTH NEWS: अब बिना रजिस्ट्रेशन प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे स्किन स्पेशलिस्ट, एसोसिएशन सख्त

JHARKHAND HEALTH NEWS: अब बिना रजिस्ट्रेशन प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे स्किन स्पेशलिस्ट, एसोसिएशन सख्त

by Vivek Sharma
RANCHI: झारखंड में बिना रजिस्ट्रेशन स्किन स्पेशलिस्ट प्रैक्टिस पर रोक। IADVL ने वेबसाइट लॉन्च कर डॉक्टरों की जानकारी व शिकायत सुविधा शुरू की।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: राज्यभर में बिना रजिस्ट्रेशन के अब स्किन स्पेशलिस्ट प्राइवेट प्रैक्टिस नहीं कर सकेंगे। इंडियन एसोसिएशन आफ डर्मेटोलॉजिस्ट वेनरोलॉजिस्ट लेप्रोलॉजिस्ट (आईएडीवीएल) ने इसे लेकर सख्ती कर दी है। वहीं रविवार को वेबसाइट www.iadvljharkhand.com भी लांच कर दिया गया है। जिस पर रजिस्टर्ड डॉक्टरों की पूरी लिस्ट उपलब्ध रहेगी। इतना ही नहीं आम लोग भी खुद से अपने स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टरों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते है।

आईएडीवीएल ने लांच किया वेबसाइट

वेबसाइट पर मेंबर्स के अलावा डॉक्टरों की जानकारी उपलब्ध होगी। इसके अलावा अध्यक्ष से लेकर पदाधिकारियों की भी जानकारी दी गई है। वहीं वेबसाइट पर आनलाइन कंप्लेन का भी आप्शन दिया गया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति शिकायत दर्ज करा सकता है। वहीं फर्जी स्किन स्पेशिल्स्ट को लेकर शिकायत सिविल सर्जन के पास भी दर्ज करा सकते है। इसके बाद फर्जी स्किन स्पेशलिस्ट पर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

बिना डिग्री वाले कर रहे प्रैक्टिस

डॉ प्रभात ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि कई ऐसे डॉक्टर प्रैक्टिस कर रहे हैं जिनके पास स्किन स्पेशलिस्ट की वैध डिग्री नहीं है। ऐसे फर्जी डॉक्टरों को रोकने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए यह प्लेटफार्म तैयार किया गया है। वेबसाइट के माध्यम से लोग जानकारी हासिल कर सकेंगे कि उनके क्षेत्र में कौन सा डॉक्टर विशेषज्ञ है। अब तक राज्य के 100 स्किन स्पेशलिस्ट ने रजिस्ट्रेशन करा लिया है। जिसकी जानकारी जल्द ही वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके अलावा उन्होंने राज्यभर के स्किन स्पेशलिस्ट डिग्रीधारियों से अपील की है कि वे भी अपना रजिस्ट्रेशन करा लें। ऐसा नहीं करने पर चिन्हित करते हुए सिविल सर्जन से शिकायत की जाएगी।

सख्ती से फर्जी प्रैक्टिस पर रोक

अध्यक्ष डॉ एमबीके सिन्हा ने बताया कि कई डॉक्टर ऐसे है जो एमबीबीएस की डिग्री लेकर स्किन स्पेशलिस्ट की प्रैक्टिस कर रहे है। कुछ ब्यूटी सैलून और पार्लर में भी स्किन ट्रीटमेंट के दावे किए जाते है। लेकिन इसके परिणाम खतरनाक आ रहे है। लोगों को इंफेक्शन हो जा रहा है। कई मामलों में स्थिति गंभीर हो जा रही है। सख्ती से फर्जी प्रैक्टिस करने वालों पर लगाम लगेगी। वहीं हमारे पास डाटा उपलब्ध होगा कि कितने स्किन स्पेशलिस्ट राज्यभर में है जो रजिस्ट्रेशन कराकर प्रैक्टिस कर रहे है।

READ ALSO: Chaibasa Crime News : चाईबासा में रॉ मैटेरियल सप्लायर की धारदार हथियार से गोदकर हत्या


Related Articles

Leave a Comment