Home » Jharkhand Rugby Championship 2026 : 8वीं झारखंड स्टेट रग्बी चैंपियनशिप में खूंटी का दबदबा, जानें क्या रहा परिणाम

Jharkhand Rugby Championship 2026 : 8वीं झारखंड स्टेट रग्बी चैंपियनशिप में खूंटी का दबदबा, जानें क्या रहा परिणाम

12 जिलों की 26 टीमों ने लिया भाग, सीनियर पुरुष, महिला व जूनियर बालक वर्ग में खूंटी बना विजेता

by Rajeshwar Pandey
Jharkhand Rugby Championship 2026
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : सिंहभूम स्पोर्ट्स एसोसिएशन ग्राउंड, चाईबासा में आयोजित 8वीं झारखंड स्टेट जूनियर एवं सीनियर रग्बी चैंपियनशिप 2026 का सफलतापूर्वक समापन हो गया। प्रतियोगिता में राज्य के 12 जिलों की कुल 26 टीमों ने भाग लिया। इस चैंपियनशिप में खूंटी जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीनियर पुरुष, सीनियर महिला एवं जूनियर बालक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

परिणाम इस प्रकार रहे

सीनियर पुरुष – खूंटी (प्रथम), सरायकेला (द्वितीय), बोकारो (तृतीय)
सीनियर महिला – खूंटी (प्रथम), पश्चिम सिंहभूम (द्वितीय), पूर्वी सिंहभूम (तृतीय)जूनियर बालक – खूंटी (प्रथम), पश्चिम सिंहभूम (द्वितीय), बोकारो (तृतीय)
जूनियर बालिका – दुमका (प्रथम), खूंटी (द्वितीय), सरायकेला (तृतीय)

खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच

प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि नगर परिषद अध्यक्ष नितिन प्रकाश ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। नितिन प्रकाश ने कहा कि इस तरह के आयोजन खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान करते हैं।
जबकि झारखंड रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के महासचिव हेजाज असदक ने कहा कि रग्बी खेल के विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिता मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम का संचालन शीतल बागे ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पश्चिम सिंहभूम के सचिव हेजाज नरेश हेस्सा ने किया। इस अवसर पर जिला ओलिंपिक संघ के सचिव अजय नायक, जिला रग्बी संघ के करण कश्यप, फिरोज अंसारी, जेना बोदरा सहित कई खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

Read Also- Palamu Road Accident : अंचलाधिकारी की गाड़ी में ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो सीओ समेत तीन घायल

Related Articles

Leave a Comment