Home » Jharkhand Sudha Milk Price Hike : होली से पहले महंगाई का झटका, आज से लागू हुए सुधा दूध के नए RATE

Jharkhand Sudha Milk Price Hike : होली से पहले महंगाई का झटका, आज से लागू हुए सुधा दूध के नए RATE

Jharkhand Hindi News : कंपनी ने कच्चे दूध की खरीद दर, पैकेजिंग सामग्री और परिवहन लागत में वृद्धि को मूल्य संशोधन की बताया मुख्य वजह

by Rakesh Pandey
Sudha Milk Price Hike
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में सुधा दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। होली से ठीक पहले लागू इस निर्णय ने उपभोक्ताओं के घरेलू बजट पर असर डाला है। कॉम्फेड द्वारा विपणन किए जाने वाले सुधा ब्रांड के विभिन्न वैरिएंट के दाम बुधवार सुबह से प्रभावी हो गए हैं। कंपनी ने कच्चे दूध की खरीद दर, पैकेजिंग सामग्री और परिवहन लागत में वृद्धि को मूल्य संशोधन की मुख्य वजह बताया है।

यह बढ़ोतरी बिहार राज्य दुग्ध सहकारी संघ लिमिटेड (COMFED) की इकाई रांची डेयरी की ओर से घोषित की गई है। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उत्पादन और वितरण लागत में लगातार वृद्धि के कारण उपभोक्ता मूल्य में समायोजन करना आवश्यक हो गया था।

नई दरें: किस वैरिएंट का कितना बढ़ा दाम

संशोधित दर सूची के अनुसार, सुधा हेल्दी (TM) 500 एमएल अब 28 रुपये, 1000 एमएल 55 रुपये और 6000 एमएल 327 रुपये में उपलब्ध होगा। इसी तरह सुधा शक्ति (SM) 500 एमएल 31 रुपये, 1000 एमएल 61 रुपये और 6000 एमएल 363 रुपये में मिलेगा।

सुधा गोल्ड (FM) की कीमत 500 एमएल के लिए 34 रुपये और 1000 एमएल के लिए 67 रुपये तय की गई है। वहीं, सुधा स्मार्ट (DTM) 180 एमएल 10 रुपये तथा 500 एमएल 26 रुपये में उपलब्ध रहेगा। सभी नई दरें तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं और खुदरा विक्रेताओं को संशोधित मूल्य पर बिक्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

लागत बढ़ने का हवाला

रांची डेयरी प्रबंधन के अनुसार, कच्चे दूध की खरीद दर में वृद्धि के साथ-साथ पैकेजिंग सामग्री और ईंधन की लागत में भी इजाफा हुआ है। परिवहन व्यय बढ़ने से कुल लागत संरचना प्रभावित हुई है। प्रबंधन का कहना है कि गुणवत्ता और आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए यह मूल्य संशोधन आवश्यक था।

त्योहार के मौसम में असर

होली जैसे प्रमुख त्योहार के दौरान दुग्ध उत्पादों की मांग बढ़ जाती है। ऐसे समय में कीमतों में बढ़ोतरी का सीधा असर उपभोक्ताओं पर पड़ता है। हालांकि डेयरी प्रबंधन ने भरोसा दिलाया है कि आपूर्ति व्यवस्था सुचारु रहेगी और उत्पाद की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। झारखंड में सुधा दूध व्यापक रूप से उपभोग किया जाने वाला प्रमुख ब्रांड है। नई दरों के लागू होने के बाद राज्यभर में उपभोक्ताओं को संशोधित कीमत चुकानी होगी।

Read Also- East Singhbhum Municipal Election : निकाय चुनाव में कांग्रेस की सियासत फ्लाप, पार्टी के दिग्गजों में छिड़ी सियासी जंग

Related Articles

Leave a Comment