Home » Garhwa Crime News : झारखंड के गढ़वा में MLA सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक घर में चोरी, लाखों का सामान पार

Garhwa Crime News : झारखंड के गढ़वा में MLA सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक घर में चोरी, लाखों का सामान पार

Jharkhand Hindi News : अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि डॉग स्क्वॉड की सहायता से जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर विस्तृत कार्रवाई की जाएगी

by Rakesh Pandey
garhwa Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा : जिले में चोरी की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के पैतृक घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। गढ़वा थाना क्षेत्र के बेलहारा गांव स्थित घर का ताला तोड़कर चोरों ने अंदर प्रवेश किया और लाखों रुपये के कीमती सामान लेकर फरार हो गए।

घर में कोई नहीं था मौजूद, चोरों ने उठाया मौके का फायदा

पुलिस ने बताया कि जिस समय घटना घटी, उस समय घर में कोई नहीं था। चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाया और चोरी की घटना को अंजाम दिया। उन लोगों ने घर में रखे सारे सामान बिखेर दिए। कई मूल्यवान वस्तुएं लेकर चंपत हो गए। बुधवार सुबह जब स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिली, तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।

डॉग स्क्वॉड के साथ जांच शुरू, साक्ष्य जुटाने में जुटी पुलिस

सूचना मिलते ही गढ़वा शहर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग स्क्वॉड टीम की मदद से जांच शुरू कर दी। पुलिस घर और आसपास के इलाकों से सुराग जुटाने में लगी हुई है। इस मामले की पुष्टि स्वयं विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने भी की है। उन्होंने बताया कि चोरी गए सामान का आकलन किया जा रहा है और जल्द ही नुकसान की पूरी जानकारी सामने आएगी।

पुलिस का बयान, जल्द गिरफ्तारी का दावा

मामले पर जानकारी देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) नीरज कुमार ने बताया कि डॉग स्क्वॉड की सहायता से जांच की जा रही है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर विस्तृत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अज्ञात चोरों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Read Also- Jamshedpur News : पत्नी से झगड़े के बाद युवक ने रचा आत्महत्या का ड्रामा, रात भर चली तलाश, साकची में मिला

Related Articles

Leave a Comment