Home » Jharkhand Cabinet Meeting Today : कैबिनेट में तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों को आज मिल सकती मंजूरी, जानें क्या-क्या होंगे बदलाव

Jharkhand Cabinet Meeting Today : कैबिनेट में तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों को आज मिल सकती मंजूरी, जानें क्या-क्या होंगे बदलाव

by Nikhil Kumar
RANCHI: झारखंड में 2000 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देने की तैयारी, रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करेंगे भव्य कार्यक्रम में वितरण।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड कैबिनेट की अहम बैठक आज बुधवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट भवन में आयोजित होगी। इस बैठक में तीन दर्जन से अधिक प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि विभिन्न विभागों से मंत्रिमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग को देर रात तक प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, जबकि कुछ और प्रस्ताव बैठक से ठीक पहले भी शामिल किए जा सकते हैं।


अधिकारियों के अनुसार, राज्य सरकार के बजट में घोषित कई योजनाओं पर आज कैबिनेट की मुहर लग सकती है। इसके अलावा नीतिगत मामलों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होने की उम्मीद है। बैठक में झारखंड वित्त आयोग को अवधि विस्तार देने से जुड़ा प्रस्ताव भी आ सकता है। इसके साथ ही, सड़क निर्माण, स्कूल भवनों के निर्माण और न्यायालय के आदेशों के अनुपालन से संबंधित मुद्दों पर भी निर्णय संभव है। बता दे कि कैबिनेट की यह बैठक 34 दिनों बाद हो रही है। पिछली बैठक 12 मार्च को हुई थी

इंडियन बैंक के साथ होगा एमओयू

कैबिनेट बैठक से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की मौजूदगी में राज्य सरकार और इंडियन बैंक के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है। यह एमओयू ‘स्टेट गवर्नमेंट सैलरी पैकेज’ से जुड़ा होगा, जिसके तहत सरकारी कर्मचारियों को सैलरी, पेंशन, स्वास्थ्य सुरक्षा और दुर्घटना की स्थिति में वित्तीय सहायता जैसी सुविधाएं मिलेंगी। इसके साथ ही कर्मचारियों को आसान ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Read Also- West Singhbhum News : सारंडा में सरेंडर की आहट, एक करोड़ का इनामी नक्सली मिसिर बेसरा भी रडार पर

Related Articles

Leave a Comment