सेंट्रल डेस्क। JNU Clash : दिल्ली में स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर सुर्खियों में आगया हैं। गुरुवार देर रात JNU कैंपस में लेफ्ट छात्र संगठनों और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्रों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस झड़प में कई स्टूडेंट्स घायल भी हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल जनरल बॉडी मीटिंग के दौरान लेफ्ट और राइट विंग के छात्रों के बीच विवाद हो गया और इसी को लेकर मारपीट हो गई।
JNU Clash- वीडियो में छात्र एक दूसरे पर लात,डंडे बरसाते नजर आए
बता दे की 29 फरवरी को JNU के स्कूल ऑफ लैंग्वेजस में जनरल बॉडी मीटिंग हुई थी। इसी समय स्कूल ऑफ लैंग्वेजस में चुनाव समिति के सदस्यों के चयन को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और लेफ्ट के सदस्यों के बीच झड़प शुरू हो गई। कुछ समय बाद देखते ही देखते झड़प ने हिंसक रूप ले लिया। सामने आए वीडियो में छात्र एक दूसरे पर लात और डंडे बरसाते नजर आए हैं। जिसमें कई छात्र घायल भी हुए हैं।
JNU- चुनाव समिति के सदस्यों के चयन को लेकर विवाद
रिपोर्ट के मुताबिक कथित तौर पर स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज में चुनाव समिति के सदस्यों के चयन को लेकर विवाद के कारण ये मारपीट हुई है। विवाद इतना बढ़ गया था कि बाद में हिंसा में बदल गया था।
पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने कहा कि कुछ घायल छात्रों को सफदरजंग अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
READ ALSO : टाटा स्टील के संस्थापक जेएन टाटा की जयंती 3 मार्च को, शहर के 33 गोलचक्कर व सात पार्क रोशनी से जगमगाए

