
Bokaro : झारखंड लोकसेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में सीआईडी की टीम सोमवार को बोकारो पहुंची। टीम ने बोकारो स्टील सिटी के सेक्टर-3 स्थित बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के कर्मचारी एसके सिंह के आवास पर छानबीन की।
जांच के दौरान सीआईडी अधिकारियों ने घर में मौजूद लोगों से पूछताछ की और मामले से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां एकत्र कीं। कार्रवाई के समय स्थानीय पुलिस भी टीम के साथ मौजूद रही, ताकि जांच प्रक्रिया शांतिपूर्वक पूरी हो सके।
हालांकि, सीआईडी अधिकारियों ने जांच की प्रकृति या बरामदगी से संबंधित किसी भी जानकारी का आधिकारिक खुलासा नहीं किया। आवश्यक पूछताछ और जांच के बाद टीम वापस रांची लौट गई।
इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में जेपीएससी परीक्षा से जुड़े मामले को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। फिलहाल सीआईडी की जांच जारी है और अधिकारी मामले में कोई विस्तृत टिप्पणी करने से बच रहे हैं।
Read Also: Bokaro News: बोकारो में ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार, दो पुड़िया नशा और 8,450 रुपये नकद जब्त

