Home » JSSC-CGL फर्जीवाड़े में नया खुलासा, देवघर से सचिवालय का क्लर्क गिरफ्तार; 2 दर्जन अभ्यर्थियों से सेटिंग का आरोप

JSSC-CGL फर्जीवाड़े में नया खुलासा, देवघर से सचिवालय का क्लर्क गिरफ्तार; 2 दर्जन अभ्यर्थियों से सेटिंग का आरोप

जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा पेपर लीक कांड में सीआडी का बड़ा एक्शन, देवघर में छिपकर रहा सचिवालय का क्लर्क पकड़ा गया

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देवघर : जेएसएससी-सीजीएल परीक्षा में हुए फर्जीवाड़े की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने देवघर से सचिवालय के एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी सुधाकर यादव है। वह देवघर के रिखिया थाना क्षेत्र में छिपा हुआ था। पुलिस ने गुप्त सूचना पर उसके ठिकाने पर छापेमारी की और उसे दबोच लिया।

​सुधाकर यादव मूल रूप से बिहार के बांका जिले का रहने वाला है। वह साल 2018 से रांची सचिवालय में क्लर्क के पद पर काम कर रहा था। हाल ही में उसका ट्रांसफर दुमका हुआ था। आरोपी को जांच एजेंसी की भनक लग गई थी। इसी डर से वह देवघर में छिपकर रह रहा था।
​पुलिस को उसके पास से कई उम्मीदवारों के चेक मिले हैं। इसके अलावा कई अभ्यर्थियों के शैक्षणिक कागजात और जरूरी दस्तावेज भी बरामद हुए हैं।

रांची लाकर CID करेगी पूछताछ

आरोपी पर लगभग दो दर्जन अभ्यर्थियों को फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने का आरोप है। जांच में यह भी सामने आया है कि हजारीबाग में करीब 1200 छात्रों को एक जगह रखा गया था। वहां परीक्षा से पहले उन्हें प्रश्नों के उत्तर रटाए गए थे।
​मामले की गंभीरता को देखते हुए अब सीआईडी की टीम जांच में जुट गई है। टीम देवघर पहुंचकर आरोपी को अपनी हिरासत में लेगी। इसके बाद उसे पूछताछ के लिए रांची ले जाया जाएगा।

​पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस फर्जीवाड़े का नेटवर्क कितना बड़ा है। इस खेल में और कौन-कौन से बड़े नाम शामिल हैं, इसका पता भी जल्द चलेगा। फिलहाल स्थानीय पुलिस बरामद सामानों की जांच कर रही है। जल्द ही इस पूरे गिरोह का पर्दाफाश होने की उम्मीद है।
Read Also : Deoghar Cyber Crime: अंबा टीला जंगल बना था साइबर ठगों का ठिकाना, छापेमारी में 4 गिरफ्तार; 9 मोबाइल बरामद

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment