Home » Chaibasa News : कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक आठवें सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी शुरू, 5 नवंबर से भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म

Chaibasa News : कोल्हान विश्वविद्यालय में स्नातक आठवें सेमेस्टर की परीक्षा की तैयारी शुरू, 5 नवंबर से भरे जाएंगे ऑनलाइन फॉर्म

बिना विलंब शुल्क 18 नवंबर तक मिलेगा मौका, इसके बाद 200 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : कोल्हान विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2022-26 के आठवें सेमेस्टर की परीक्षा-2026 को लेकर परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा कर दी है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार विद्यार्थी 5 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक सामान्य शुल्क के साथ ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म जमा कर सकेंगे। निर्धारित अवधि में आवेदन नहीं कर पाने वाले विद्यार्थियों को 19 नवंबर से 25 नवंबर तक 200 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ फॉर्म भरने की सुविधा दी जाएगी।

परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक छात्र-छात्राएं विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट *www.kuuniv.in* पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा फॉर्म भरने की समयसीमा को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं। स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित तिथि समाप्त होने के बाद आवेदन की अवधि किसी भी हाल में नहीं बढ़ाई जाएगी। अंतिम तिथि गुजरने के बाद महाविद्यालयों के प्राचार्यों को भी किसी विद्यार्थी का परीक्षा आवेदन अग्रसारित करने की अनुमति नहीं होगी।

विश्वविद्यालय ने सभी कॉलेजों को विद्यार्थियों के बीच परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि और प्रक्रिया की जानकारी पहुंचाने का निर्देश दिया है। वहीं, छात्र-छात्राओं को आवेदन पूरा करने के बाद उसकी रसीद और ऑनलाइन शुल्क भुगतान की पर्ची डाउनलोड कर सुरक्षित रखने की सलाह दी गई है।

अलग-अलग संकायों के लिए निर्धारित किया गया शुल्क

विश्वविद्यालय की ओर से विभिन्न संकायों के लिए अलग-अलग परीक्षा शुल्क तय किया गया है। कला एवं वाणिज्य के गैर प्रायोगिक विषयों के विद्यार्थियों को 410 रुपये, कला संकाय के प्रायोगिक विषयों के लिए 480 रुपये तथा विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों को 500 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, वोकेशनल पाठ्यक्रम के लिए परीक्षा शुल्क 750 रुपये निर्धारित किया गया है।

विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अंतिम दिनों की भीड़ और तकनीकी परेशानियों से बचने के लिए समय रहते परीक्षा आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।

Read Also Chaibasa News : टंकुरा जंगल में हाथी की संदिग्ध हालात में मौत, वन विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

Related Articles

Leave a Comment