Home » Giriraj Singh In Jamshedpur: जुगसलाई में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया रोड शो, बोले-एक रहोगे तो सेफ रहोगे

Giriraj Singh In Jamshedpur: जुगसलाई में भाजपा समर्थित उम्मीदवार के पक्ष में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया रोड शो, बोले-एक रहोगे तो सेफ रहोगे

पार्टी के जिला कार्यालय में की प्रेस कॉन्फ्रेंस, गिनाईं प्रधानमंत्री की उपलब्धियां

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जुगसलाई में नगर परिषद चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के चुनाव प्रचार के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह शुक्रवार को जुगसलाई पहुंचे। जुगसलाई में उन्होंने रोड शो किया और लोगों से भाजपा समर्थित उम्मीदवार के लिए वोट मांगे। इसके बाद पार्टी कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए पत्रकारों से कहा कि वह लोगों से अपील करते हैं कि एक रहोगे तो सेफ रहोगे। बंटोगे तो कटोगे। उन्होंने कहा कि यह महज नारा नहीं है।

बल्कि, भारत के अंदर चल रही साजिश से मुकाबला करने का मंत्र है। यह वैसा ही मंत्र है जैसे कि आजादी में वंदे मातरम एक मंत्र था। उन्होंने कहा कि केंद्र झारखंड को योजनाएं दे रही है। रेलवे में बहुत सारे काम हो रहे हैं। 12 जोड़ी वंदे भारत ट्रेन चल रही है। अमृत भारत स्टेशन बनाए जा रहे हैं। अल्पसंख्यकों की परिभाषा फिर से तय होउन्होंने कहा कि अगर सिख, बौद्ध और जैन अपने को अल्पसंख्यक कहे तो बात समझ में आती है। ‌

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों की परिभाषा दोबारा तय की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की संसद में यह बहस होनी चाहिए कि अल्पसंख्यक कौन है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिबू सोरेन के बेटे बांग्लादेशियों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेशियों को वोट देने का अधिकार नहीं होना चाहिए।

Read also – The Photon News Exclusive : वोटकटवा से किला बचाने की कवायद, उतरे भाजपा के स्टार प्रचारक : Mango Municipal Election 2026

Related Articles

Leave a Comment