सेंट्रल डेस्क/ नई दिल्ली : सुर्ख लाल टमाटर भला किसे अच्छा नहीं लगता। सब्जी हो या सलाद बिना टमाटर के स्वाद में मजा नहीं आता है। वहीं टमाटर सब्जियों की दुल्हन कहा जाता है। देश भर की मंडियों में टमाटर सभी सब्जियों में महंगा बिक रहा है। पिछले 2 महीने से टमाटर के दाम हाई है। शुरू में 80 से 100 रुपये किलो, उसके बाद 120 से 140 हुआ। इसके बाद 160 रुपये किलो हुआ।
अब टमाटर 200 रुपये का आंकड़ा छू रहा है। इससे गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अब लोग किलो के बजाय 100 से 250 ग्राम टमाटर खरीदने को मजबूर हैं। सब्जी मंडी में टमाटर की आवक कम होने से यह समस्या लगातार बनी हुई है। मंडी के दुकानदारों के अनुसार टमाटर के महंगे होने का मुख्य कारण लगातार हो रही बारिश है। बारिश से टमाटर की फसलों को ज्यादा नुकसान हुआ है।
जिसके चलते टमाटर सस्ते होने के बजाय लगातार पिछले 2 महीने से महंगे होते जा रहे हैं। इससे दुकानदार भी टमाटर कम रख रहे हैं। क्योंकि महंगे टमाटर नहीं बिके तो जल्दी खराब भी हो जायेगी। इसलिए दुकानदार प्रतिदिन बिक्री के हिसाब से ही सब्जी मंडी में टमाटर मंगवा रहे हैं। बारिश और बाढ़ से हरी सब्जियों के साथ टमाटर के दामों में उछाल देखा जा रहा है।
टमाटर के भाव बढ़ने के कारण :
देश में टमाटर का सबसे अधिक उत्पादन बैंगलुरु, राजस्थान, मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश में होता है। इन दिनों इन सभी प्रदेशों में माॅनसून की सक्रियता से भारी बारिश हो रही है। भारी बारिश से टमाटर की पैदावार प्रभावित हुई है। इससे देश के हर क्षेत्र में टमाटर के भाव 200 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गयी है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रोते हुए सब्जी वाले का वीडियो किया शेयर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रोते हुए सब्जी विक्रेता का वीडियो शेयर किया है। जिसकी चर्चा हर सोशल मीडिया पर हो रही है। राहुल गांधी रोते हुए सब्जी वाले को देखकर इमोशनल हो गये। उन्होंने कहा कि इन आंसुओं को पोछना होगा। उन्होंने कहा की गरीब और अमीरों के बीच खाई बढ़ती जा रही है।
उन्होंने मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार गरीब विरोधी है। उन्होंने एक निजी यू-ट्यूब चैनल का वीडियो अपने ट्वीटर पर शेयर किया है, जिसमें एक सब्जी विक्रेता रोते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो में सब्जी वाला कहता है कि टमाटर बहुत महंगा हो गया है। अगर हम खरीद कर बेचने के लिए ले जाते हैं, अगर नहीं बिका तो टमाटर खराब हो जाते हैं, ऐसे में उनकी सारी पूंजी डूब जाती है।
ऐसा कहते हुए सब्जी वाला भावुक हो जाता है। इस वीडियो को राहुल गांधी के बाद कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस वीडियो को ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार के सांसद देश की असल समस्या पर बोलने के बजाय गैर मुद्दों पर बोल रहे हैं। उन्हें देश में गरीबों के मुद्दों पर कुछ नहीं बोलना है। बढ़ती महंगाई पर कुछ नहीं बोलते।
किसान और मजदूरों की समस्याओं पर कुछ नहीं बोलते। जनता की मुद्दों से सरकार को कोई मतलब नहीं है।
जाने टमाटर 200 रुपये किलो कैसे हुआ? राहुल गांधी ने कौन सा वीडियो शेयर किया, जिसकी सभी जगह हो रही है चर्चा
200 रुपये प्रति किलो पहुंचा टमाटर के दाम। सब्जी व्यापारी के दर्द को राहुल गांधी ने किया साझा। प्रियंका गांधी ने कहा- यही देश की स्थिति है। महंगाई पर कोई सांसद बोलने को तैयार नहीं है। किसान और मजदूरों की समस्याओं पर सांसद कुछ नहीं बोलते। जनता की मुद्दों से सरकार को कोई मतलब नहीं है।
Read Also : गोरखपुर विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ मारपीट के आरोपी 18 छात्र निष्कासित, विवि में भी नहीं कर सकेंगे प्रवेश

