Home » Godda News : अहमदाबाद में पांच मंजिला भवन से गिरकर गोड्डा के मजदूर की मौत, शव गांव पहुंचने पर पसर गया मातम

Godda News : अहमदाबाद में पांच मंजिला भवन से गिरकर गोड्डा के मजदूर की मौत, शव गांव पहुंचने पर पसर गया मातम

Godda News : दो मंत्रियों के प्रयास से शव पहुंचा गांव, भाग्यश्री प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करता था युवक

by Mujtaba Haider Rizvi
Godda News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Godda News : गोड्डा जिले के ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के चपरी गांव के रहने वाले युवक अरविंद यादव की अहमदाबाद में पांच मंजिला इमारत से गिरने से मौत हो गई। मंगलवार को शव गांव पहुंचा तो गांव में मातम पसर गया। परिजनों में कोहराम मच गया। बताते हैं कि पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह और नियोजन श्रम एवं नियोजन मंत्री संजय यादव के प्रयास से युवक का शव उसके गांव पहुंच सका।

Godda News : प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करता था अरविंद

अरविंद यादव अहमदाबाद में भाग्यश्री प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में काम करता था। बताते हैं कि वह दो दिन पहले काम के दौरान पांच मंजिला इमारत से गिर गया था और मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। वह दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई चंदन यादव परिवार से अलग रहता है। बेटे की मौत पर अरविंद यादव के पिता शंकर यादव और उनकी माता गुज्जू देवी का रो-रो कर बुरा हाल है। मां बार-बार बेहोश हो जाती है।

Read Also: Palamu News: पलामू में विवाहिता के आत्महत्या करने के मामले में पति गिरफ्तार, एक लाख और बाइक देने की कर रहा था मांग

Related Articles