Home » बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने पहली बार किया मतदान, अबतक नहीं थी भारतीय नागरिकता

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने पहली बार किया मतदान, अबतक नहीं थी भारतीय नागरिकता

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: Lok Sabha Election voting : बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता लेने के बाद पहली बार मतदान किया। महाराष्ट्र में हो रहे चुनाव में अक्षय कुमार ने मुंबई में अपना पहला वोट दिया। इस अवसर पर वह काफी खुश नजर आ रहें थे। सुबह से कतार में लगकर अक्षय कुमार ने उत्साहपूर्वक अपना वोट दिया।

Fifth Phase Voting- अक्षय ने युवाओं को दिया मैसेज

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि “मैं चाहता हूं कि मेरा भारत विकसित और मजबूत हो, इसी को दिमाग में रखते हुए मैंने वोट किया। भारत को उसके लिए वोट करना चाहिए जो उन्हें सही लगता है, मुझे लगता है कि भारी संख्या में लोग मतदान करेंगे।”

बहुत अच्छा लग रहा है, बढ़िया महसूस कर रहा हूं: Akshay Kumar

मतदान के दौरान कतारबद्ध होकर वोट देने की प्रक्रिया में अक्षय कुमार के चेहरे पर उत्सुकता और प्रसन्नता के भाव देखे जा सकते थे। उनसे जब लंबी लाइन में खड़े होकर वोट देने पर सवाल किया गया कि उन्हें कैसा महसूस हो रहा है तो उसके जवाब में अक्षय ने कहा कि “तो मुझे क्या करना चाहिए? लाइन तोड़ो और आगे बढ़ो?” उन्होंने चुनावी स्याही का निशान दिखाते हुए कहा कि “मुझे बहुत अच्छा लग रहा है और बढ़िया महसूस कर रहा हूं।”

Lok Sabha Election voting : पहले थी कनाडा की नागरिकता

भारत में रहते हुए भी मतदान ना कर पाने का कारण अक्षय कुमार की नागरिकता से संबंधित थी। दरअसल उनके पास कनाडा की नागरिकता थी। पिछले वर्ष 15 अगस्त को उन्हें भारत की नागरिकता प्रदान की गई थी। भारत की नागरिकता मिलने के बाद उन्होंने पहली बार मतदान किया।

Related Articles