Home » Chaibasa News : मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा एवं जागृति शाखा ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, नई टीम ने ली शपथ

Chaibasa News : मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा एवं जागृति शाखा ने किया प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन, नई टीम ने ली शपथ

समारोह में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 90% से अधिक अंक लाने वाले तथा बीएड, सीए, सीएस व अन्य परीक्षाओं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

by Rakesh Pandey
Marwari Yuva Manch Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा एवं जागृति शाखा की ओर से गुरुवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंच के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया, सलाहकार सदस्य पुरुषोत्तम शर्मा, सुशील चोमाल, प्रांतीय संयोजक मुकेश मित्तल, निवर्तमान अध्यक्ष आशीष चौधरी, जागृति शाखा अध्यक्ष चंदा अग्रवाल और चाईबासा शाखा अध्यक्ष अविनाश खिरवाल ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

90% से अधिक अंक वाले छात्र हुए सम्मानित

समारोह में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में 90% से अधिक अंक लाने वाले तथा बीएड, सीए, सीएस व अन्य परीक्षाओं में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। 10वीं में बेहतर प्रदर्शन के लिए विधि अग्रवाल, वंश कुमार पसारी, पुनायक सराफ, तनिष्क शर्मा, माही अग्रवाल, कौशल शर्मा और श्रीदास फिरोजीवाला को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ऋषिका केडिया एवं सिद्धि अग्रवाल को सम्मानित किया गया। सीए की परीक्षा में यश अग्रवाल, सीएस में रवीना अग्रवाल और क्लैट में वंशिका जिंदल को सफल होने पर सम्मान मिला।

नई कार्यकारिणी ने ली शपथ

इसके बाद मारवाड़ी युवा मंच चाईबासा शाखा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया एवं सलाहकार सदस्यों ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष अविनाश खिरवाल और उनकी टीम को शपथ दिलाई। सत्र 2026-27 के लिए उपाध्यक्ष विपुल दाहिमा, पीयूष गोयल एवं रवि अग्रवाल, महासचिव प्रियम चिरानिया, कोषाध्यक्ष शशांक अग्रवाल, संयुक्त सचिव पुनीत सराफ एवं प्रियांशु केडिया चुने गए। कार्यकारी सदस्य के रूप में मोहित अग्रवाल, आदित्य राज अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, लीलेश खिरवाल, मानव जोशी, वैभव बजाज, सोनू शर्मा, कुणाल दोदराजका, गौरव अग्रवाल, निशान चौबे, आलोक जैन, पंकज अग्रवाल, उमंग सुल्तानिया, बसंत खंडेलवाल, महेश अग्रवाल और राजेश पिरोजीवाला रहेंगे। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराम सुल्तानिया ने नवनिर्वाचित टीम को बधाई दी और समाज एवं जनहित के लिए बेहतर काम करने की प्रेरणा दी। मंच का संचालन सचिव प्रियम चिरानिया ने किया और धन्यवाद ज्ञापन प्रांतीय संयोजक मुकेश मित्तल ने दिया।

Read Also- Chaibasa : पांडरासाली में 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाई, पिता ने जताई हत्या की आशंका 

Related Articles

Leave a Comment