Home » Ranchi News : शराब कारोबारी नवीन केडिया कोर्ट में पेश, खुद को बताया बीमार; रिम्स भेजा गया

Ranchi News : शराब कारोबारी नवीन केडिया कोर्ट में पेश, खुद को बताया बीमार; रिम्स भेजा गया

नवीन केडिया वही शराब कारोबारी हैं जिन्हें कुछ महीने पहले एसीबी ने गोवा से गिरफ्तार किया था। लेकिन वह कस्टडी से फरार हो गए थे।

by Mujtaba Haider Rizvi
RANCHI: एसीबी रांची ने 2026 का पहला ट्रैप केस दर्ज किया। बेड़ो थाना के दारोगा को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : झारखंड में शराब कारोबार से जुड़े चर्चित आरोपी नवीन केडिया को एसीबी ने गिरफ्तारी के बाद अदालत में पेश किया। जानकारी के अनुसार, नवीन केडिया को हाल ही में एसीबी ने गिरफ्तार किया, जिसके बाद उन्हें कोर्ट में प्रस्तुत किया गया।कोर्ट में पेशी के दौरान केडिया ने खुद को बीमार बताते हुए कहा कि वह हार्ट समेत कई अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं। इसके बाद अदालत के निर्देश पर उन्हें इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स भेज दिया गया।

रिम्स की एंबुलेंस से अदालत लेकर पहुंची एसीबी

एसीबी के अधिकारी उन्हें रिम्स की एंबुलेंस से ही अदालत लेकर पहुंचे थे।फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं एसीबी ने कोर्ट से पांच दिनों की रिमांड की मांग की है, ताकि पूछताछ के जरिए मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा सके।बताया जाता है कि नवीन केडिया वही शराब कारोबारी हैं जिन्हें कुछ महीने पहले एसीबी ने गोवा से गिरफ्तार किया था।

उस समय एसीबी ने उन्हें ट्रांजिट रिमांड के लिए गोवा की अदालत में भी पेश किया था, लेकिन ट्रांजिट रिमांड नहीं मिल सका था। इसके बाद वह फरार हो गए थे।अब दोबारा रांची से गिरफ्तारी के बाद एसीबी उनसे पूछताछ कर मामले की कड़ियों को जोड़ने की कोशिश कर रही है। अधिकारियों का मानना है कि पूछताछ से शराब कारोबार से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं।

Read also –Ranchi News : झारखंड शराब घोटाला में ACB ने गोवा से वाइन कारोबारी नवीन केडिया को किया गिरफ्तार, था प्रमुख आरोपी

Related Articles

Leave a Comment