Home » Seraikela News: सरायकेला के कपाली थाना प्रकरण पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, डीसी और एसपी से 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

Seraikela News: सरायकेला के कपाली थाना प्रकरण पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग सख्त, डीसी और एसपी से 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

आयोग ने निर्देश दिया है कि नोटिस प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर मामले में अब तक की गई कार्रवाई का विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए।

by Mujtaba Haider Rizvi
seraikela news jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली थाना क्षेत्र में आदिवासी युवती अल्पना महली के साथ कथित मारपीट और उत्पीड़न के मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने संज्ञान लिया है। आयोग ने इस मामले में जिला प्रशासन और पुलिस से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।

आयोग की ओर से 13 जुलाई 2026 को जारी नोटिस के अनुसार यह कार्रवाई भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला मीडिया सह-प्रभारी अखिलेश सिंह द्वारा 17 जून 2026 को दी गई शिकायत के आधार पर की गई है। शिकायत में कपाली थाना में आदिवासी युवती के साथ कथित अमानवीय व्यवहार और मारपीट की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है।

राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने संविधान के अनुच्छेद 338(क) के तहत प्राप्त अधिकारों का उपयोग करते हुए सरायकेला-खरसावां के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी किया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि नोटिस प्राप्त होने के 15 दिनों के भीतर मामले में अब तक की गई कार्रवाई का विस्तृत प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए।

आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब नहीं मिलने पर वह संविधान के तहत प्राप्त सिविल न्यायालय की शक्तियों का प्रयोग करते हुए संबंधित अधिकारियों को समन जारी कर व्यक्तिगत या प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थित होने का निर्देश दे सकता है।

Read also Jamshedpur Murder: DD बार हत्याकांड के दो हत्यारोपियों को पुलिस ने भेजा जेल, राघवेंद्र के सरेंडर के बाद गणेश मछुवा को भी किया गिरफ्तार

Related Articles