Home » NSUI ने जेएलएन व मारवाड़ी कॉलेज में चलाया ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, विद्यार्थियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने पर दिया बल

NSUI ने जेएलएन व मारवाड़ी कॉलेज में चलाया ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, विद्यार्थियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने पर दिया बल

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

CHAIBASA।

भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) द्वारा देशव्यापी ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत चक्रधरपुर के प्रतिष्ठित जवाहरलाल नेहरू (JLN) महाविद्यालय और मारवाड़ी कॉलेज परिसर में भव्य छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अभियान का नेतृत्व NSUI के जिला उपाध्यक्ष सतीश बोदरा ने किया। इस विशेष अवसर पर NSUI के जिला अध्यक्ष अनीष गोप और युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आदित्य विक्रम तिरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों कॉलेजों के छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को जाना।छात्रों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष अनीष गोप और जिला उपाध्यक्ष सतीश बोदरा ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का मुख्य उद्देश्य कॉलेज स्तर पर छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आदित्य विक्रम तिरिया ने युवाओं के रोजगार और कॉलेज की बुनियादी सुविधाओं के मुद्दों पर जोर दिया। पदाधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से कॉलेज की बुनियादी सुविधाओं, समय पर छात्रवृत्ति मिलने और युवाओं के रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान उपस्थित छात्र-छात्राओं के बीच अभियान से संबंधित पत्रक (पर्चे) बांटे गए और उनसे लिखित फीडबैक लिया गया। वहीं संगठन ने एकजुटता पर बल देते हुए संकल्प लिया कि विद्यार्थियों के अधिकारों की लड़ाई को हर स्तर पर पुरजोर तरीके से लड़ा जाएगा। इस अभियान के दौरान कॉलेजों के कई वरिष्ठ छात्र नेता, NSUI कार्यकर्ता और भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment