Home » झारखंड में शिक्षक स्थानांतरण के लिए कल से शुरू हाेगा ऑनलाइन आवेदन, जानिए काैन-काैन कर सकता है अप्लाई

झारखंड में शिक्षक स्थानांतरण के लिए कल से शुरू हाेगा ऑनलाइन आवेदन, जानिए काैन-काैन कर सकता है अप्लाई

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से शिक्षकों के तबादले की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जारी निर्देश के तहत स्थानांतरण के लिए सरप्लस तथा गंभीर परिस्थितियों की श्रेणी के शिक्षक ऑनलाइन आवेदन टीचर ट्रांसफर पोर्टल पर कर सकते हैं। यह स्थानांतरण जिला व राज्य दाेनाें स्तर पर हाेगा।

किसी भी तरह के प्रश्नों और अधिक जानकारी के लिए फोन नंबर-18005728585 पर किसी भी कार्य दिवस पर संपर्क किया जा सकता है। इस तबादले में वैसी महिलाओं को राहत मिलेगी, जिनके पति या तो बाहर रहते हैं, या फिर जिनके पति नहीं है। वहीं दिव्यांग होने के बावजूद दूर के स्कूल में पढ़ाने वाले शिक्षकों को लाभ होगा। तबादले के लिए विभागीय पोर्टल teachertransfer.jharkhand.gov.in के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों पर ही विचार किया जाएगा।

जानिए काैन-काैन कर सकता है आवेदन :

शिक्षक स्थानांतरण के लिए जाे निर्देश जारी हुआ है, उसमें कहा गया है कि अगर पति-पत्नी दोनों झारखंड राज्य में राज्य सरकार या केंद्र सरकार एवं उसके उपक्रमों के तहत सरकारी कर्मचारी हैं तो वे अपने तबादले के लिए आवेदन कर सकेंगे। वहीं अति विशिष्ट परिस्थितियों में असाध्य रोग से ग्रसित शिक्षक, दिव्यांग शिक्षक एवं महिला शिक्षक इसके तहत आवेदन कर सकेंगी।

उसके बाद जो स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा सरप्लस घोषित शिक्षक हैं, वे भी आवेदन कर सकेंगे। सरप्लस चिह्नित शिक्षकों की सूची शिक्षक स्थानांतरण पोर्टल पर प्रकाशित की जाएगी। संबंधित जिलों के सरप्लस सूची में अंकित चिन्हित शिक्षक ही स्थानांतरण के लिए आवेदन के पात्र हैं, तथा मात्र वैसे शिक्षकों द्वारा ही स्थानांतरण के लिए आवेदन समर्पित किया जा सकता है।

इस प्रकार चलेगी आवेदन की प्रक्रिया :

आवेदन करने की तिथि: 29 जुलाई से 19 अगस्त तक
डाॅटा का सत्यापन: 20 से 30 अगस्त
सत्यापन में सुधार की तिथि: 31 अगस्त से 10 सितंबर
मेधा सूची का प्रकाशन: 11 से 14 सितंबर
मेधा सूची पर दावा आपत्ति करने की तिथि: 20 से 24 सितंबर
स्थानांतरण के लिए समिति द्वारा अनुमाेदित सूची का प्रकाशन: 25 सितंबर से 04 अक्टूबर
शिकायताें के समाधान के बाद फाइनल सूची का प्रकाशन: 05 से 15 अक्टूबर

Read Also : मुख्तार अंसारी के बेटे उमर के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी रद्द करने से शीर्ष अदालत ने किया इनकार

Related Articles