RANCHI: विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जस्टिस बी. सुदर्शन रेड्डी आज समर्थन जुटाने रांची पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे दोपहर 2:45 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री निवास जाएंगे। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद वे पत्रकारों से भी रूबरू होंगे। शाम 6:50 बजे वे रांची से दिल्ली लौट जाएंगे। रेड्डी का यह दौरा विपक्षी एकजुटता को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
RANCHI NEWS: उपराष्ट्रपति पद के विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी आएंगे रांची, हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात
137

