Home » Palamu Road Accident : आटो-बाइक की टक्कर में दो लोगों की चली गई जान, दुर्घटना के बाद चालक हो गया फरार

Palamu Road Accident : आटो-बाइक की टक्कर में दो लोगों की चली गई जान, दुर्घटना के बाद चालक हो गया फरार

by Birendra Ojha
Accident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत पलामू सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में बुधवार को देर रात आटो और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई।


मृतकों की पहचान हमीदगंज निवासी संतोष कुमार और जोरकट निवासी प्रदीप कुमार के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज-अस्पताल (एमएमसीएच) ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि प्रदीप कुमार बाइक पर सवार था, जबकि संतोष कुमार आटो में बैठा था। संतोष कुमार भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का एजेंट था। हादसे के बाद आटो चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच भेज दिया।


जानकारी के अनुसार, आटो सतबरवा से मेदिनीनगर की ओर आ रहा था, जबकि बाइक सवार मेदिनीनगर से जोरकट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। घटना के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। इस संबंध में सदर थाना प्रभारी लालजी ने बताया कि आटो और बाइक को जब्त कर थाना लाया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Read Also- Garhwa Accident News : स्कूल के पास खड़े युवकों को तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने कुचला, जानें क्यों बदहवास भाग रहा था चालक

Related Articles

Leave a Comment