Home » Jharkhand Palamu murdered : पलामू में ऑटो चालक की पत्थर से कूचकर हत्या, पिता चार दिनों से लापता, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Jharkhand Palamu murdered : पलामू में ऑटो चालक की पत्थर से कूचकर हत्या, पिता चार दिनों से लापता, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

by Rakesh Pandey
Crime News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu (Jharkhand) : झारखंड के पलामू जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के निमिया गांव निवासी ऑटो चालक रंजीत कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार की दोपहर लगभग 3 बजे से लापता रंजीत का शव रविवार को पड़वा थाना क्षेत्र के पाटन मोड़ के पास झाड़ियों में बरामद हुआ। उनकी पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

मृतक के पिता भी रहस्यमयी ढंग से लापता

इस हत्याकांड ने एक और गंभीर सवाल खड़ा कर दिया है। रंजीत कुमार के पिता भी पिछले चार दिनों से लापता हैं और उनके बारे में कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है। परिजनों ने उनकी हरसंभव तलाशा की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। बेटे की निर्मम हत्या और पिता के अचानक लापता हो जाने की इस घटना ने पूरे परिवार और गांव में गहरा दुख और चिंता का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों के मन में आशंकाएं घर कर रही हैं कि कहीं उनके साथ भी कोई अनहोनी न हो गई हो।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, सड़क जाम कर प्रदर्शन

रंजीत कुमार का शव मिलने की खबर जैसे ही गांव में फैली, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इंसाफ की मांग करते हुए आक्रोशित ग्रामीणों ने डालटनगंज रांची रोड पर बिस्फुटा के पास सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शनकारी ग्रामीणों का कहना है कि जब तक रंजीत के हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता और उनके लापता पिता का पता नहीं चलता, तब तक वे सड़क जाम जारी रखेंगे। इस विरोध प्रदर्शन से इलाके में यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।

पत्नी का आरोप-जमीन विवाद बनी हत्या का कारण

इस घटना के पीछे की वजह जमीन विवाद बताई जा रही है। रंजीत कुमार की पत्नी ने स्पष्ट रूप से दावा किया है कि उनके पति की हत्या जमीन संबंधी झगड़े के कारण हुई है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार का एक व्यक्ति के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था और उसी व्यक्ति ने पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। मृतक के परिवार वालों का मानना है कि इसी जमीन विवाद के चलते रंजीत को अपनी जान गंवानी पड़ी।

पुलिस ने तेज की कार्रवाई, आरोपी की तलाश जारी

पड़वा थाना प्रभारी चंद्रशेखर यादव ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि रंजीत कुमार की हत्या पत्थरों से कूचकर की गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि हत्या के सही कारणों का पता चल सके। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या के आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें अलग-अलग कोणों से मामले की छानबीन में जुटी हैं और लापता पिता की तलाश भी जारी है।

Read Also- ISRO की 101वीं रॉकेट लॉन्चिंग असफल, PSLV-C61 मिशन तीसरे स्टेज में फेल

Related Articles