
Palamu : छेड़छाड़ एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में फरार चल रहे आरोपी टेंपू चालक को पलामू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विश्रामपुर) के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार, नावाबाजार थाना कांड संख्या-93/25 के तहत दर्ज मामले में 30 वर्षीय नेहाल अहमद की गिरफ्तारी की गई है।
वह छतरपुर थाना क्षेत्र के मसीहानी टोला, मन्देया गांव निवासी स्वर्गीय सलीमुद्दीन अंसारी का पुत्र है और टेंपू चालक का काम करता है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में उसने मामले से संबंधित आरोपों को स्वीकार करने की बात कही है। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Read Also: Palamu Police Transfer : 175 SI और ASI का तबादला, राजेश रंजन बने तरहसी थाना प्रभारी

