Home » Jamshedpur Crime News : परसुडीह में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मामृली वजह पर क्यों तोड़ दी जीवन की डोर ?

Jamshedpur Crime News : परसुडीह में महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, मामृली वजह पर क्यों तोड़ दी जीवन की डोर ?

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : झारखंड के जमशेदपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। परसुडीह थाना क्षेत्र के सालगाझुड़ी रेलवे ट्रैक के पास बुधवार दोपहर एक महिला ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। ट्रेन की रफ्तार इतनी तेज थी कि महिला का शरीर दो टुकड़ों में बंट गया। इस भयानक हादसे के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बयां किया खौफनाक मंजर

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि महिला काफी देर से रेलवे ट्रैक के किनारे संदिग्ध हालत में खड़ी थी। जैसे ही एक तेज रफ्तार ट्रेन उस ट्रैक से गुजरी, महिला ने अचानक उसके सामने छलांग लगा दी। ट्रेन के नीचे आने से महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

शिनाख्त में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों द्वारा सूचना दिए जाने के तुरंत बाद परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और मृतका की पहचान (शिनाख्त) करने के प्रयासों में जुट गई है। आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों से पूछताछ की जा रही है ताकि महिला के नाम-पते और आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment