Home » Palamu News: रैयती जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला समेत चार पर जानलेवा हमला

Palamu News: रैयती जमीन पर अवैध निर्माण का विरोध करना पड़ा महंगा, महिला समेत चार पर जानलेवा हमला

-लेस्लीगंज के सोहड़ी गांव में लाठी-डंडों व घातक हथियारों से मारपीट, पीड़ित ने नामजद आरोपियों के खिलाफ थाने में दी शिकायत

by Mujtaba Haider Rizvi
Palamu Land Dispute Attack
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के सोहड़ी गांव में रैयती भूमि पर कथित अवैध निर्माण का विरोध करने पर एक ही परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने मामले में थाने में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित लौकेश कुमार सिंह ने लेस्लीगंज थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया है कि 13 जुलाई की शाम करीब तीन बजे गांव के रवि सिंह, बासदेव सिंह, बहादुर सिंह, बृजनंदन सिंह, नीलम सिंह, सुमन देवी, शंभु सिंह और छोटू सिंह समेत 6-7 अज्ञात महिला-पुरुष उनकी रैयती जमीन पर जबरन घेराबंदी कर दीवार निर्माण कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपियों ने घातक हथियारों से उन पर हमला कर दिया और मारपीट शुरू कर दी।

लौकेश कुमार सिंह को बचाने पहुंचे स्वजनों और ग्रामीणों को भी हमलावरों ने नहीं छोड़ा। चांदनी कुमारी, पर्वती देवी और रुपेंद्र सिंह के साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई, जिससे उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।
घटना के दौरान चीख-पुकार सुनकर जब ग्रामीण मौके पर जुटने लगे, तो सभी आरोपी वहां से फरार हो गए। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए भेजा गया और पीड़ित पक्ष ने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की मांग की।

लेस्लीगंज थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आवेदन में लगाए गए आरोपों की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Read Also: Palamu News: छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट का आरोपी टेंपू चालक गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment