Home » Transfer, Posting : झारखंड में पांच अधिकारियों का तबादला, सूचना आयोग में मिली नई पोस्टिंग

Transfer, Posting : झारखंड में पांच अधिकारियों का तबादला, सूचना आयोग में मिली नई पोस्टिंग

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड सरकार ने पांच अधिकारियों का तबादला करते हुए नई पदस्थापना का आदेश जारी किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग की ओर से बुधवार को जारी अधिसूचना के अनुसार आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।
तबादले के तहत रामबरण पासवान को कार्मिक विभाग से स्थानांतरित कर झारखंड राज्य सूचना आयोग में प्रधान आप्त सचिव बनाया गया है। नवीन कुमार (परिवहन विभाग) और उदय शंकर (वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग) को भी स्थानांतरित कर राज्य सूचना आयोग में प्रधान आप्त सचिव के फ्लोटिंग पद पर पदस्थापित किया गया है।
वहीं अंजनी कुमार वर्मा को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से स्थानांतरित कर आदिवासी कल्याण आयुक्त कार्यालय, रांची में प्रधान आप्त सचिव के फ्लोटिंग पद पर भेजा गया है। सूरज चौधरी को कार्मिक विभाग से स्थानांतरित कर झारखंड राज्य सूचना आयोग में आप्त सचिव बनाया गया है।
कार्मिक विभाग के उप सचिव ब्रज माधव ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

Related Articles

Leave a Comment