Home » Jharkhand SIR : पूर्वी सिंहभूम में 18 और 20 जुलाई को लगेगा विशेष मतदाता शिविर, बूथों पर मिलेंगे गणना प्रपत्र

Jharkhand SIR : पूर्वी सिंहभूम में 18 और 20 जुलाई को लगेगा विशेष मतदाता शिविर, बूथों पर मिलेंगे गणना प्रपत्र

Jharkhand SIR : 18 और 20 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निम्नलिखित विधानसभा क्षेत्रों के निर्धारित मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jharkhand SIR: Special Voter Camp in East Singhbhum on July 18 and 20
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम-2026 के तहत शहरी क्षेत्रों के मतदान केंद्रों पर 18 जुलाई और 20 जुलाई को विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने आदेश जारी करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि 30 जून से 29 जुलाई 2026 तक चल रहे गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्रों का वितरण, संग्रहण और डिजिटाइजेशन का कार्य किया जा रहा है। ईसीआईएनईटी (ECINET) से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक जिले के शहरी क्षेत्रों में यह कार्य ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में धीमी गति से चल रहा है। इसे लेकर जमशेदपुर के झामुमो नेता सरफराज हुसैन ने रांची जाकर झारखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा था। इसी को देखते हुए विशेष शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।

इन विधानसभा क्षेत्रों में लगेंगे शिविर

18 और 20 जुलाई को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निम्नलिखित विधानसभा क्षेत्रों के निर्धारित मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे।

  • पोटका (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा क्षेत्र के जमशेदपुर प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 1 से 104 तक।
  • जुगसलाई (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में जुगसलाई नगर परिषद के मतदान केंद्र संख्या 156 से 203 तथा जमशेदपुर प्रखंड के मतदान केंद्र संख्या 204 से 381 तक।
  • जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के सभी 303 मतदान केंद्र।
  • जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के सभी 348 मतदान केंद्र।

मतदाताओं की सहायता के लिए रहेगी विशेष व्यवस्था

विशेष शिविरों में संबंधित बूथों पर बीएलओ (बीएलओ) मौजूद रहेंगे। उनके साथ बीएलओ सुपरवाइजर, स्वयंसेवक , स्वयं सहायता समूह और सीआरपी भी तैनात रहेंगे। ये सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने और उसे भरकर जमा कराने में सहयोग करेंगे।

आदेश में यह भी कहा गया है कि सभी अवशेष गणना प्रपत्रों को मतदाता क्रम के अनुसार व्यवस्थित रखा जाए, ताकि मतदाताओं को प्रपत्र उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यदि कोई मतदाता किसी कारणवश अपने मतदान केंद्र क्षेत्र से बाहर रह रहा है, तो वह अपने संबंधित बीएलओ से संपर्क कर गणना प्रपत्र प्राप्त कर सकता है। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक मतदाताओं से विशेष शिविर में पहुंचकर गणना प्रपत्र प्राप्त करने और निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।

Read Also: Seraikela Murder: सीनी में पत्नी की हत्या कर शव सेफ्टी टैंक में छिपाया, चरित्र पर शक में पति गिरफ्तार

Related Articles