Home » Palamu Suicide : मानसिक तनाव में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Palamu Suicide : मानसिक तनाव में विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

-पांकी के पीपराटांड़ थाना क्षेत्र के बहेरा गांव की घटना, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत के कारणों का खुलासा

by Mujtaba Haider Rizvi
Crime News suicide
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu : पलामू में 22 वर्षीय विवाहिता ने कथित तौर पर मानसिक तनाव में आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना पलामू जिले के पांकी प्रखंड अंतर्गत पीपराटांड़ थाना क्षेत्र के बहेरा गांव की है। मृतका की पहचान रुकेजा बीवी के रूप में हुई है। घटना मंगलवार देर रात की बताई जा रही है, जिसके बाद गांव में शोक का माहौल है।

घटना की सूचना मिलने पर पीपराटांड़ थाना प्रभारी निलेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर प्रारंभिक जानकारी जुटाई तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, महिला मानसिक तनाव से गुजर रही थी। हालांकि आत्महत्या के पीछे के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। फिलहाल यूडी केस दर्ज कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और मामले की गहन छानबीन जारी है।

Read ALso- Ranchi Crime : रांची में छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म: दोस्त के साथियों ने बंधक बनाकर की दरिंदगी, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा

Related Articles

Leave a Comment