Home » Jamshedpur News : जमशेदपुर पूर्वी के गली-मोहल्लों में अंधेरा, फ्यूज हैं अधिकांश स्ट्रीट लाइटों के बल्ब

Jamshedpur News : जमशेदपुर पूर्वी के गली-मोहल्लों में अंधेरा, फ्यूज हैं अधिकांश स्ट्रीट लाइटों के बल्ब

उप नगर आयुक्त नहीं उठाते जनता का फोन, क्षेत्र पर ध्यान नहीं दे रहे जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारी, नागरिक सुवधाओं की हालत बदतर, इलाके में जेएनएसी के प्रति आक्रोश

by Mujtaba Haider Rizvi
जमशेदपुर जेएनएसी मीटिंग
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में अधिकांश गली-मोहल्ले अंधकार में डूबे हुए हैं। इन गली-मोहल्लों में स्ट्रीट लाइटों के बल्ब फ्यूज हो गए हैं। इलाके के लोगों ने कई बार मामले की शिकायत जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के अधिकारियों से की मगर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इससे इलाके में जेएनएसी के प्रति लोगों में काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि जेएनएएसी के अधिकारी सिर्फ यह देख रहे हैं कि कहां निर्माण हो रहा है। जनसुविधाओं की हालत बदतर है। इधर किसी का कोई ध्यान नहीं है। इलाके के लोगों का कहना है कि वह नागरिक सुविधाओं के लिए उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार को फोन लगाते हैं मगर, उनका फोन नहीं उठता।

एक साल में नहीं करा सके टेंडर

पता चला है कि जेएनएसी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने में लापरवाही बरत रहा है। खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने के लिए जेएनएसी अब तक टेंडर तक नहीं करा पाया है। इसी वजह से स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं हो पा रही हैं। जेएनएसी के अधिकारियों की लापरवाही का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक साल हो गए टेंडर की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है।

विधायक ने उपनगर आयुक्त के साथ की मीटिंग

स्ट्रीट लाइट, सफाई व्यवस्था और अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमेटी (जेएनएसी) के नगर आयुक्त और उप नगर आयुक्त के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात में क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों में खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों, नई लाइट लगाने, नियमित सफाई व्यवस्था और विकास योजनाओं की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

विधायक ने जताई नाराजगी

इस दौरान विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों के समक्ष कहा कि पूर्वी विधानसभा के कई इलाकों में लंबे समय से स्ट्रीट लाइट खराब पड़ी हैं। इसके कारण स्थानीय लोगों को रात के समय आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि पिछले करीब एक वर्ष से स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव और मरम्मत के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है।

उन्होंने कहा कि यह मुद्दा पहले भी कई बार अधिकारियों के समक्ष उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक इसका स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कर खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और आवश्यक स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइट लगाने की कार्रवाई शुरू की जाए।

समीक्षा बैठक में विधायक ने क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था को भी प्राथमिकता से उठाया। उन्होंने कहा कि नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

कुष्ठ आश्रम में नागरिक सुविधाओं का अभाव

बैठक के दौरान पूर्वी विधानसभा क्षेत्र स्थित अत्यंत पिछड़ा वर्ग के कुष्ठ आश्रम की समस्याओं पर भी चर्चा हुई। विधायक ने बताया कि आश्रम में अब तक पानी और बिजली का स्थायी कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया है, जिससे वहां रहने वाले लोगों को रोजमर्रा की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आश्रम में पानी और बिजली की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने विधायक को भरोसा दिलाया कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

Read also Gumla News: समय पर नहीं मिली आक्सीजन व एंबुलेंस, बच्ची की तड़प-तड़प कर गई जान

Related Articles

Leave a Comment