Home » Tatanagar News : जनशताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, टाटानगर तक ही चलेगी ट्रेन, आगे का सफर रद्द

Tatanagar News : जनशताब्दी एक्सप्रेस के यात्रियों के लिए जरूरी खबर, टाटानगर तक ही चलेगी ट्रेन, आगे का सफर रद्द

दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया कि परिचालन में असामान्य विलंब के कारण यह अस्थायी परिवर्तन किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें।

by Rakesh Pandey
tata station
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर/कोलकाता : दक्षिण पूर्व रेलवे ने परिचालन में असामान्य देरी के कारण हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। रेलवे के अनुसार 15 जुलाई 2026 को दोनों दिशाओं में चलने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस का परिचालन केवल टाटानगर स्टेशन तक ही किया जाएगा। इसके आगे का सफर फिलहाल रद्द कर दिया गया है।

हावड़ा से चलने वाली ट्रेन टाटानगर पर ही होगी समाप्त

रेलवे की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 12021 हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित गंतव्य बड़बिल तक नहीं जाएगी। यह ट्रेन टाटानगर स्टेशन पर ही अपनी यात्रा समाप्त करेगी। इसके चलते टाटानगर से बड़बिल के बीच इस ट्रेन का परिचालन 15 जुलाई को रद्द रहेगा।

बड़बिल से नहीं खुलेगी जनशताब्दी एक्सप्रेस

इसी तरह गाड़ी संख्या 12022 बड़बिल–हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित प्रारंभिक स्टेशन बड़बिल से रवाना नहीं होगी। यह ट्रेन 15 जुलाई को टाटानगर स्टेशन से ही हावड़ा के लिए चलेगी। इसके कारण बड़बिल से टाटानगर के बीच इस ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा।

परिचालन में देरी बनी बदलाव की वजह

दक्षिण पूर्व रेलवे ने बताया कि परिचालन में असामान्य विलंब के कारण यह अस्थायी परिवर्तन किया गया है। यात्रियों की सुविधा और रेल संचालन को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। इससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सकेगा और यात्रा की बेहतर योजना बनाई जा सकेगी।

Read Also- Jamshedpur Crime News: क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस ने कसी कमर,  रात 10:30 बजे तक बंद  होंगी दुकानें 

Related Articles