Home » Jamshedpur Crime News: क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस ने कसी कमर,  रात 10:30 बजे तक बंद  होंगी दुकानें 

Jamshedpur Crime News: क्राइम कंट्रोल के लिए पुलिस ने कसी कमर,  रात 10:30 बजे तक बंद  होंगी दुकानें 

एसएसपी एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर चापड‍़ के खिलाफ अभियान चलाने वाली पुलिस अब दुकानदारों पर शिकंजा कस रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Shops Closed (1)
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में अब कानून व्यवस्था को संभालना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। अब पुलिस दुकानों पर निशाना साध रही है। रात देर तक खुली रहने वाली दुकानों पर अड‍्डेबाजी होती है और इसीलिए शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर होने लगी है। एसएसपी एहतेशाम वकारिब के निर्देश पर चापड‍़ के खिलाफ अभियान चलाने वाली पुलिस अब दुकानदारों पर शिकंजा कस रही है।

गौरतलब है कि इन दिनों शहर में कानून-व्यवस्था की हालत चौपट है। हालात इतने बदतर हो गए कि बिष्टुपुर में पुलिस कर्मियों के सामने ही आदित्यपुर के हिमांशु सिंह को मौत के घाट उतार दिया गया और पुलिस इस घटना को रोक नहीं पाई। इस घटना की गूंज पूरे झारखंड में सुनाई दी। तब जाकर सीएम हेमंत सोरेन को हस्तक्षेप करना पड़ा और उन्होंने जमशेदपुर के एसएसपी पीयुष पांडेय और सरायकेला की एसपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। जमशेदपुर के नए एसएसपी पर हालात सुधारने का दबाव है। जमशेदपुर में इधर बीच जो भी हत्याएं हो रही हैं वह चापड़ और कुल्हाड़ी से मार कर की जा रही हैं। पुलिस ने चापड़ के खिलाफ अभियान चलाया है। चापड़ बेचने वालों को आगाह कर दिया गया है कि जिला प्रशासन ने लाइसेंस लेने के बाद ही चापड़ खरीदे जाएंगे। बेचने वालों को भी इसके लिए प्रशासनिक अनुमति लेनी होंगी। सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि उनके इलाके में कहां-कहां चापड़ बिकता है इसकी सूची जरूर रखें।

जुगसलाई में पुलिस का संयुक्त निरीक्षण

के जुगसलाई क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी के तहत प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने संयुक्त रूप से स्टेशन रोड बाजार का निरीक्षण किया और दुकानदारों को निर्धारित समय का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि स्टेशन रोड पर संचालित सभी दुकानें रात 10:30 बजे तक हर हाल में बंद हो जानी चाहिए। दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि यह अंतिम निर्देश है और इसके बाद भी यदि कोई दुकान तय समय के बाद खुली पाई गई तो संबंधित संचालक के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने कहा कि क्षेत्र में शांति, कानून-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुरक्षा बनाए रखने के लिए यह व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने सभी व्यापारियों से प्रशासन का सहयोग करने और निर्धारित समय का पालन सुनिश्चित करने की अपील की।

Read also Jamshedpur Murder: DD बार हत्याकांड के दो हत्यारोपियों को पुलिस ने भेजा जेल, राघवेंद्र के सरेंडर के बाद गणेश मछुवा को भी किया गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment