Home » Palamu Crime: पलामू में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप; सरे बाजार सब्जी विक्रेता को पीट-पीटकर किया जख्मी, तनाव

Palamu Crime: पलामू में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप; सरे बाजार सब्जी विक्रेता को पीट-पीटकर किया जख्मी, तनाव

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : झारखंड के पलामू जिले में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पिपराटांड़ थाना क्षेत्र के केलहवा साप्ताहिक बाजार में एक सब्जी विक्रेता के साथ को दिनदहाड़े पीट-पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

घायल की पहचान अब्दुल बारिक मियां उर्फ करीमन के रूप में हुई है, जो पांकी थाना क्षेत्र के गढ़गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उन्हें रिम्स रांची रेफर किया गया है।

मुर्गा खरीदने को लेकर शुरू हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, केलहवा में साप्ताहिक बाजार लगा हुआ था, जहां अब्दुल बारिक मियां सब्जी बेच रहे थे। उसी बाजार में एक मुर्गा बेचने वाला दुकानदार भी मौजूद था। इसी दौरान एक युवक मुर्गा खरीदने पहुंचा, जहां किसी बात को लेकर उसकी दुकानदार से बहस हो गई। बताया जा रहा है कि बहस के बाद वह युवक मौके से चला गया। इसके बाद मुर्गा दुकानदार और उसके साथी उस युवक को ढूंढने लगे।

गलतफहमी में सब्जी विक्रेता को बनाया निशाना

खोजबीन के दौरान आरोपियों को पता चला कि सब्जी विक्रेता उसी गांव का रहने वाला है, जहां का वह युवक था। इसी आधार पर उन्होंने अब्दुल बारिक मियां को पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी।

मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पहले पांकी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, फिर एमएमसीएच और बाद में रिम्स रांची रेफर किया गया।

पुलिस कर रही जांच

पिपराटांड़ थाना प्रभारी नितेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मुर्गा खरीदने को लेकर विवाद हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

Read Also: http://Bokaro Treasury Scam: दारोगा के वेतन के नाम पर 3.15 करोड़ रुपये अकाउंटेंट ने अपनी पत्नी व अन्य के खाते मे किया ट्रांसफर, गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Comment