Home » पीएम मोदी का ऐलान, तीसरे टर्म में फ्री बिजली का वादा पूरा करेंगे

पीएम मोदी का ऐलान, तीसरे टर्म में फ्री बिजली का वादा पूरा करेंगे

by Rakesh Pandey
PM Modi Uttrakhand
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

देहरादूनः लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पीएम मोदी ने उत्तराखंड (PM Modi Uttrakhand) से अपना प्रचार अभियान आज शुरू कर दिया। उनकी पहली रैली रुद्रपुर में शुरू हुई। पीएम मोदी ने अपने चिर परिचित अंदाज में उत्तराखंड की ईष्ट देवी मां नंदा, ईष्ट देव गोलज्यू और श्री राज राजेश्वरी को प्रणाम करके संबोधन शुरू किया। पीएम ने सभा स्थल पर उमड़ी भीड़ को देखकर कहा कि ये प्रचार सभा है या विजय सभा।

जीरो बिल वाली योजना (PM Modi Uttrakhand)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि अब तीसरे टर्म में एक और बड़ा काम करने का लक्ष्य है। ये लक्ष्य है देश के लोगों को 24 घंटे बिजली मिले, बिजली का बिल जीरो हो और बिजली से कमाई भी हो। इसके लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना शुरू की गई है। इसके तहत छत पर सोलर पैनल लगाने के लिए सरकार मदद दे रही है।

इससे मध्यमवर्गीय परिवार को 300 यूनिट तो मुफ्त मिलेगी ही और जरूरत से ज्यादा जो बिजली होगी उसकी सरकार खरीदेगी और उससे लोगों की कमाई होगी।

उत्तराखंड को विकसित बनाना है

ऊधमसिंह नगर में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमें उत्तराखंड को विकसित बनाना है, केंद्र सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही। दस साल में जितना विकास हुआ आज तक नहीं हुआ। 12 लाख घरों को पानी कनेक्शन दिया।

तीन लाख को स्वामित्व योजना का लाभ मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- कांग्रेस ने टुकड़े करने वाले को टिकट दे दिया है। कांग्रेस ने विपिन रावत का अपमान किया था। इनसे देशभक्ति की बात गले नहीं उतरती, कांग्रेस तुष्टिकरण के दलदल में इतना धंस गई है कि देश के लिए सोच ही नहीं सकती।

वो कह रहे भष्टाचारी बचाओ

पीएम मोदी ने कहा कि इस चुनाव में दो खेमे हैं। हम लोग ईमानदारी, तो दूसरी तरफ लोग भ्रष्टाचारी, धमकी और गाली दे रहे हैं। हम कह रहे भ्रष्टाचार हटाओ, वो कह रहे भष्टाचारी बचाओ। मोदी देश की आवाज सुनता है। मोदी को कितनी गलियां और धमकी दी जाए, मैं डरने वाला नहीं। पीएम मोदी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर तेज प्रहार होगा।

आगे आना वाला पांच साल देश हित में बड़े फैसलों के होंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया गठबंधन पर सियासी वार करते हुए कहा- विपक्ष वाले 10 साल सत्ता से बाहर क्या हो गये, आग लगाने की बात करने लगे। ऐसे लोगों को चुन-चुन कर साफ कर दो। इस बार इनको मैदान में मत रहने दो। कांग्रेस के बड़े नेता ने दक्षिण भारत को अलग करने की बात कही। आप बताइये देश के टुकड़े करने वालों को सजा मिलनी चाहिए या नहीं।

प्रधानमंत्री ने करीब 40 मिनट तक भाषण दिया। उन्होंने कहा, ‘इमरजेंसी की मानसिकता वाली कांग्रेस का भरोसा अब लोकतंत्र पर नहीं बचा है, इसलिए अब वह जनादेश के खिलाफ लोगों को भड़काने में जुट गई है। कांग्रेस, भारत को अस्थिरता की तरफ ले जाना चाहती है, अराजकता में झोंकना चाहती है। कांग्रेस, तुष्टिकरण के दल-दल में ऐसा धंस गई है कि कभी देशहित का नहीं सोच सकती है।’

READ ALSO: जेईई मेन का एडमिट कार्ड जारी, 4 से परीक्षा, सेंटर पर 1 घंटा पहले करनी होगी रिपोर्ट

Related Articles