
Jamshedpur : पोटका विधानसभा क्षेत्र में हो समाज के एक प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार से उनके आवासीय कार्यालय में मुलाकात की। इस दौरान समाज के लोगों ने उन्हें सम्मानित करते हुए हो समाज के महान व्यक्तित्व गुरु लाको बोदरा का चित्र भेंट किया। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में विकास और जनसेवा से जुड़े कार्यों की सराहना भी की।
समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को लेकर विधायक की सक्रियता और आम लोगों के बीच उनकी मौजूदगी से जनता का भरोसा मजबूत हुआ है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के साथ आदिवासी समाज की भाषा, संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक हितों से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विधायक संजीव सरदार ने सम्मान के लिए हो समाज के प्रतिनिधियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि समाज का स्नेह और विश्वास उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान करना और विकास कार्यों को गति देना उनकी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध भाषा, संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण जरूरी है। गुरु लाको बोदरा के विचार और समाज के प्रति उनका योगदान आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायक हैं।
इस मौके पर हो समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक को शुभकामनाएं दीं और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाते रहने की उम्मीद जताई।
प्रतिनिधिमंडल में ओत् गुरु कोल लाको बोदरा, बारूगोड़ा कमेटी अध्यक्ष लाखान जोंको, सचिव मिचराय तापेए, कोषाध्यक्ष रामसिंह कालुन्डीया, रांसी बान्डरा, कुवांर जोंको, अर्जुन तापेए, घासिराम तियु, मधु जोंको और लाबरा जोंको समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Read also – Jamshedpur News: नेमरा में सांसद ने रूपी सोरेन को दी श्रद्धांजलि, जमशेदपुर से कई JMM नेता भी पहुंचे

