Home » Jamshedpur Durga Puja 2026 : दुर्गा पूजा की सुरक्षा व्यवस्था पर डीसी और एसएसपी ने कंट्रोल रूम से रखी नजर, CCTV से संवेदनशील इलाकों की निगरानी

Jamshedpur Durga Puja 2026 : दुर्गा पूजा की सुरक्षा व्यवस्था पर डीसी और एसएसपी ने कंट्रोल रूम से रखी नजर, CCTV से संवेदनशील इलाकों की निगरानी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क है। रविवार, 18 अक्टूबर 2026 को उपायुक्त राजीव रंजन और पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब ने अन्य अधिकारियों के साथ साकची स्थित जिला नियंत्रण कक्ष पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

इस दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से शहर के प्रमुख इलाकों और संवेदनशील चौक-चौराहों की गतिविधियों की निगरानी की। इसके बाद शहर के भीड़भाड़ वाले दुर्गा पूजा पंडालों का दौरा कर वहां की विधि-व्यवस्था की समीक्षा की गई।

निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को लगातार निगरानी बनाए रखने, किसी भी अप्रिय स्थिति पर तत्काल कार्रवाई करने और सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से पूजा के दौरान भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण वातावरण में मां दुर्गा के दर्शन कर सकें और पूजा उत्सव सुरक्षित तरीके से संपन्न हो।

Read also – Potka News : हो समाज के प्रतिनिधिमंडल ने विधायक संजीव सरदार को किया सम्मानित, गुरु लाको बोदरा का चित्र किया भेंट

Related Articles

Leave a Comment