Home » Jamshedpur Accident : बोड़ाम में सड़क हादसे में बाइक सवार चालक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

Jamshedpur Accident : बोड़ाम में सड़क हादसे में बाइक सवार चालक की मौत, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

पूर्वी सिंहभूम में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ओवर स्पीडिंग जानलेवा साबित हो रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र में शनिवार शाम हुए सड़क हादसे में 34 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बोड़ाम-माधवपुर मुख्य सड़क पर दुबराजपुर गांव के समीप हुआ। मृतक की पहचान पलाशडीह निवासी तरणी कर्मकार के रूप में हुई है। वह पेशे से चालक था।

गौरतलब है कि शनिवार शाम करीब पांच बजे तरणी कर्मकार अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर वनडीह से दुबराजपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर एक मोड़ के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगी बैरिकेडिंग से टकरा गई।

सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर मौत

टक्कर इतनी जोरदार थी कि तरणी कर्मकार के सिर में गंभीर चोट लगी और उसने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, बाइक पर सवार उसका साथी उछलकर पास के धान के खेत में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने बोड़ाम पुलिस को घटना की सूचना दी।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायल युवक और मृतक के शव को एमजीएम अस्पताल भेजा गया। घायल युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

 पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

तरणी कर्मकार की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के शव को एमजीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया था। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment