Home » Chaibasa Murder Case : प्रेम-प्रसंग में 53 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर किया हत्याकांड का खुलासा

Chaibasa Murder Case : प्रेम-प्रसंग में 53 वर्षीय व्यक्ति की हत्या, पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर किया हत्याकांड का खुलासा

हत्याकांड के मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपी भेजे गए जेल। हत्या में इस्तेमाल लाठी-डंडा भी बरामद

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के ग्राम पातरहातु में प्रेम प्रसंग में हुई हत्या के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से हत्या में इस्तेमाल लाठी-डंडे भी बरामद कर लिए हैं। जांच में सामने आया है कि वारदात की वजह प्रेम-प्रसंग है।

क्या है मामला

घटना के संबंध में एसडीपीओ जगन्नाथपुर रफायल मुर्मू ने प्रेस वार्ता कर कहा कि 3 अगस्त को कुमारडुंगी पुलिस को सूचना मिली कि पातरहातु गांव में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। शव की पहचान कुन्डिया सिंकु, उम्र 53 वर्ष, निवासी पातरहातु के रूप में हुई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक की पत्नी मनीती कुई के लिखित बयान पर कुमारडुंगी थाना में मामला दर्ज किया गया। प्राथमिकी में गांव के ही मंगल हेम्ब्रम, कुशनु हेम्ब्रम और गणेश हेम्ब्रम को नामजद किया गया।

तेजी से कार्रवाई, तीनों गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जगन्नाथपुर रफायल मुर्मू के नेतृत्व में छापामारी टीम बनाई गई। वैज्ञानिक अनुसंधान और त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 अगस्त 2026 को पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी

मंगल हेम्ब्रम उर्फ मंगल सिंह हेम्ब्रम, उम्र 38 वर्ष, पिता बकलू हेम्ब्रम, कुशनु हेम्ब्रम, उम्र 45 वर्ष, पिता बकलू हेम्ब्रम और गणेश हेम्ब्रम, उम्र 29 वर्ष, पिता गुरूचरण हेम्ब्रम तीनों ग्राम पातरहातु, थाना कुमारडुंगी के रहने वाले हैं।

आरोपियों ने स्वीकार किया अपना जुर्म, डंडे भी बरामद

पूछताछ में तीनों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त 3 लकड़ी के डंडे भी बरामद कर जब्त किए गए। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग बताया जा रहा है। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।

छापामारी दल में शामिल

एसडीपीओ जगन्नाथपुर रफायल मुर्मू, पुनि बासुदेव मुंडा, थाना प्रभारी सुनील कुमार चौधरी, पुअनि मिलन करमाली, सअनि सुनील कुमार यादव, सअनि जुम्बल सिंह बोयपाई और कुमारडुंगी थाना के सशस्त्र बल।

Read Also Chaibasa News : वायरल गर्ल अंजली हेम्ब्रम ने शुरू किया फास्ट फूड कार्ट, विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन

Related Articles