Home » Chaibasa News : वायरल गर्ल अंजली हेम्ब्रम ने शुरू किया फास्ट फूड कार्ट, विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन

Chaibasa News : वायरल गर्ल अंजली हेम्ब्रम ने शुरू किया फास्ट फूड कार्ट, विधायक जगत माझी ने किया उद्घाटन

लस्सी की दुकान से चर्चा में आईं अंजली अब स्वरोजगार की मिसाल

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुवा प्रखंड के दिग्गीलोटा गांव की अंजली हेम्ब्रम आज मेहनत और हौसले की मिसाल बन गई हैं। कभी रोजगार के लिए पलायन को मजबूर रहीं अंजली ने अब अपने कारोबार को नई ऊंचाई दी है। एकलव्य आवासीय विद्यालय के सामने लस्सी की दुकान चलाकर पहचान बनाने वाली अंजली ने अब फास्ट फूड कार्ट की शुरुआत की है।

विधायक ने किया कार्ट का उद्घाटन

बुधवार को जिला प्रशासन के सहयोग से अनुदान पर मिले फूड कार्ट का उद्घाटन मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने फीता काटकर किया। अब अंजली के इस नए स्टॉल पर चाउमीन, मंचूरियन, आलूचोप, चाय और लस्सी समेत कई तरह के फास्ट फूड मिलेंगे। उद्घाटन के बाद विधायक ने अंजली के हाथों बने व्यंजनों का स्वाद चखा और स्वच्छता के लिए डस्टबिन भी भेंट किया।

गांव में रहकर भी बन सकते हैं आत्मनिर्भर: जगत माझी

इस मौके पर विधायक जगत माझी ने कहा कि अंजली ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ इच्छाशक्ति और मेहनत से गांव में रहकर भी स्वरोजगार शुरू किया जा सकता है। उन्होंने अंजली को क्षेत्र की महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा बताया। विधायक ने कहा, “बड़े सपने देखिए, उन्हें उड़ान देने का काम हम करेंगे।” उन्होंने महिलाओं से भी आगे आकर स्वरोजगार अपनाने की अपील की।

अंजली ने जताया आभार

अंजली ने इस सफर में सहयोग के लिए विधायक जगत माझी और जिला प्रशासन का धन्यवाद किया। उन्होंने युवाओं से कहा कि रोजगार के लिए दूसरे राज्य जाने के बजाय गांव में ही अवसर तलाशें। “शुरुआत छोटी हो सकती है, लेकिन लगन से सफलता जरूर मिलती है।”

कैसे बनीं वायरल गर्ल

कुछ दिन पहले विधायक जगत माझी सोनुवा से लौटते समय दिग्गीलोटा में अंजली की लस्सी दुकान पर रुके थे। वहां का लस्सी पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। इसके बाद अंजली की दुकान चर्चा में आ गई और दूर-दराज से लोग लस्सी पीने पहुंचने लगे। बाद में सांसद जोबा माझी और डीसी मनीष कुमार सहित कई अधिकारी भी उनका हौसला बढ़ाने दुकान पहुंचे।

कार्यक्रम में उपस्थित रहे

कार्यक्रम में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सागर महतो, हेमंत सोरेन, डब्लू बानरा, अजय महाली, किशोर दास, दीपक माझी, अश्विनी महतो, भोला सुंडी, मनसा माझी, संजय जामुदा, रोशन दास, बबलू प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Read Also Chaibasa News : डीसी मनीष कुमार के नाम से बना फर्जी फेसबुक अकाउंट, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Related Articles

Leave a Comment