Home » Chaibasa News : डीसी मनीष कुमार के नाम से बना फर्जी फेसबुक अकाउंट, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

Chaibasa News : डीसी मनीष कुमार के नाम से बना फर्जी फेसबुक अकाउंट, जिला प्रशासन ने जारी की चेतावनी

जिला प्रशासन ने फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल की जांच साइबर सेल को सौंपी है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रशासन ने आम नागरिकों को एक फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल को लेकर सतर्क रहने की सलाह दी है। प्रशासन के अनुसार कुछ असामाजिक तत्वों ने जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मनीष कुमार के आधिकारिक फोटो का गलत इस्तेमाल कर फेसबुक पर फेक प्रोफाइल बनाई है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

क्या है मामला

जिला प्रशासन के संज्ञान में आया है कि उक्त फर्जी प्रोफाइल के जरिए भ्रामक संदेश भेजने और गलत गतिविधियां चलाने की संभावना है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने साइबर सेल को जांच सौंपी है और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

प्रशासन की अपील

जिला प्रशासन ने आम जनता से अनुरोध किया है कि वे इस तरह के फर्जी अकाउंट, मैसेज या फ्रेंड रिक्वेस्ट से सावधान रहें। अगर फेक प्रोफाइल से कोई मदद, पैसों की मांग या कोई सूचना भेजी जाए तो उस पर विश्वास न करें। अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। किसी भी तरह की साइबर धोखाधड़ी या संदिग्ध गतिविधि दिखने पर तुरंत अपने नजदीकी थाना या साइबर क्राइम सेल को सूचना दें।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

फर्जी प्रोफाइल का लिंक: https://www.facebook.com/share/1BeZ1xbB7k/

प्रशासन ने कहा है कि उपायुक्त का सोशल मीडिया पर कोई दूसरा आधिकारिक अकाउंट नहीं है। किसी भी सरकारी सूचना के लिए केवल जिला प्रशासन के अधिकृत चैनलों पर ही भरोसा करें।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Read Also Chaibasa News : पहली पुण्यतिथि पर चाईबासा में पद्म भूषण दिशाेम गुरु शिबू सोरेन की 14 फीट आदमकद प्रतिमा का अनावरण

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment