Home » Jamshedpur News : राष्ट्रपति के आगमन से पहले परसुडीह में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, चला अतिक्रमण हटाओ अभियान करनडीह चौक से प्रसाद होटल तक दर्जन भर अवैध कब्जे ध्वस्त

Jamshedpur News : राष्ट्रपति के आगमन से पहले परसुडीह में गरजा प्रशासन का बुलडोजर, चला अतिक्रमण हटाओ अभियान करनडीह चौक से प्रसाद होटल तक दर्जन भर अवैध कब्जे ध्वस्त

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के परसुडीह क्षेत्र में सोमवार को करनडीह चौक से लेकर खासमहाल में प्रसाद होटल तक सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। इसी सिलसिले में सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जन भर ढांचों पर बुलडोजर चलाया गया है। इस अभियान के लिए अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम द्वारा जमशेदपुर प्रखंड के अंचल अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। अभियान को शांतिपूर्ण एवं विधिसम्मत तरीके से संचालित करने के लिए दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी।

दंडाधिकारी की मौजूदगी में बुल्डोजर चलाकर दर्जन भर अवैध अतिक्रमण हटाए गए।प्रशासन की ओर से अतिक्रमणकारियों को पूर्व सूचना देने के मकसद से माइक के जरिए लगातार घोषणा कराई जा रही थी। ताकि लोग खुद अतिक्रमण हटा लें और किसी तरह की कठोर कार्रवाई की नौबत न आए।गौरतलब है कि 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जमशेदपुर आगमन प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के मकसद से यह अभियान चलाया जा रहा है।

सड़क और फुटपाथ पर बढ़ रहा था अतिक्रमण

करनडीह चौक से लेकर जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय, परसुडीह थाना, सदर अस्पताल और प्रसाद होटल तक कई स्थानों पर दुकानदारों एवं अस्थायी संरचनाओं द्वारा सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण कर लिया गया था। इससे यातायात बाधित हो रहा था और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

दोबारा कब्जा करने पर होगी कानूनी कार्रवाई

प्रशासन ने साफ किया है कि कुछ माह पूर्व भी इसी मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया था, लेकिन उसके बाद दोबारा अवैध कब्जा कर लिया गया था। इस बार अतिक्रमण हटाने के बाद यदि दोबारा कब्जा किया गया तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles