Home » राहुल गांधी ने बताया- हिंदू होने का मतलब? यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

राहुल गांधी ने बताया- हिंदू होने का मतलब? यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पॉलिटिकल डेस्क : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर हिंदू धर्म क्या है? इसके मतलब को लेकर एक पोस्ट किया है। राहुल गांधी के इस पोस्ट की चर्चा है।

परिणामस्वरूप यूजर्स ने विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं दी हैं। दरअसल, राहुल गांधी ने एक सत्यम् शिवम् सुंदरम् नाम की एक लेख साझा करते हुए हिंदू होने का मतलब बताया है। उन्होंने कहा है कि हिंदू धर्म में निर्बलों की रक्षा करना एक धार्मिक कर्तव्य है और इससे ही उनका धर्म सिद्ध होता है।

ये हैं राहुल गांधी के विचार

पोस्ट में राहुल गांधी ने लिखा है कि एक हिंदू अपने अस्तित्व में समस्त चराचर को करुणा और गरिमा के साथ उदारतापूर्वक आत्मसात करता है, क्योंकि वह जानता है कि जीवनरूपी इस महासागर में हम सब डूब उतर रहे हैं।

उन्होंने इसके साथ ही यह भी कहा कि हिंदू धर्म केवल कुछ सांस्कृतिक मान्यताओं तक सीमित नहीं है। किसी भी राष्ट्र या भूभाग से बांधना उसकी अवमानना हो सकता है। वह मानते हैं कि भय का साथ अपने आत्म के संबंध को समझने के लिए मनुष्यता द्वारा खोजी गई एक पद्धति हिंदू धर्म का हिस्सा है।

अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने यह भी कहा कि हिंदू धर्म केवल कुछ सांस्कृतिक मान्यताओं तक सीमित है, उसका अल्प पाठ होगा। सच को स्वीकार करने का मार्ग हिंदू धर्म है।

अपने आर्टिकल में उन्होंने विभिन्न मानवीय भय को को बताते हुए कहा की इस महासागर में सामूहिक और निरंतर यात्रा का नाम जीवन है जिसकी भयावह गहराइयों में हम सब तैरते हैं।

यूजर्स दे रहे अपनी प्रतिक्रिया

राहुल गांधी की इस सत्यम् शिवम् सुंदरम् नाम वाली पोस्ट पर यूजर्स ने विभिन्न प्रतिक्रियाएं दीं हैं। कुछ यूजर्स ने इस डेढ़ पन्ने की आर्टिकल का समर्थन किया है और मानते हैं कि समाज के कमजोर वर्गों की देखभाल करना हिंदू धर्म का कर्तव्य है।


हालांकि, अन्य कुछ यूजर्स ने इसके खिलाफ किए गए टिप्पणियों का समर्थन किया है, कहते हैं कि यह व्याख्या हिंदूइज्म को समझाने के लिए पूरी तरह से अच्छी नहीं है।

इससे पहले, राहुल गांधी पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि चुनावी हिंदुओं से आप इससे ज्यादा क्या उम्मीद कर रहे हैं। मीनाक्षी ने कहा कि 1947 के बाद कांग्रेस ने लंबे समय तक शासन किया, और इस दौरान समाज के साथ बहुत सारी गलतियां हुईं।

READ ALSO : फिर चर्चा में JNU, भारत विरोधी नारे ‘…तेरी कब्र खुदेगी’ ने खड़ा किया विवाद

Related Articles