Home » रामनवमी में निकली भव्य शोभा यात्रा, हैरतअंगेज खेलों का हुआ प्रदर्शन

रामनवमी में निकली भव्य शोभा यात्रा, हैरतअंगेज खेलों का हुआ प्रदर्शन

by Rakesh Pandey
Ram Navami
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : लौहनगरी की धार्मिक एवं सामाजिक संस्था श्रीश्री बाल मंदिर सेवा समिति की विराट Ram Navami शोभायात्रा बुधवार को निकली, जिसमें हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन हुआ। झंडा चौक स्थित बाल मंदिर अखाड़ा के 49वें रामनवमी महोत्सव में जय श्री राम के नारों से पूरा साकची गूंज रहा था। शोभायात्रा साकची के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए पूजा पंडाल में आकर समाप्त हुई। शोभायात्रा में हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन किया गया।

रामगढ़ से आई डंका ने राम धुन पर सभी को झुमाया। इसके साथ ही इंदौर से पधारी राम दरबार, राधा कृष्ण, शिव पार्वती, सिंदूरी हनुमानजी की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। भव्य आतिशबाजी का भी व्यवस्था देखने को मिली। रथ पर सवार राम दरबार आकर्षक था।

आज निकलेगा विसर्जन जुलूस (Ram Navami)

बाल मंदिर अखाड़ा का विसर्जन जुलूस 18 अप्रैल को दोपहर 03:30 बजे निकाला जाएगा। विसर्जन जुलूस में हैरतअंगेज खेलों का प्रदर्शन, मनमोहक झांकियों का प्रदर्शन एवं शहरवाशियों के विशेष आग्रह पर सिंदूरी हनुमानजी झांकी को आमंत्रित किया गया है, जो जुलूस का मुख्य आकर्षण रहेगी। बाल मंदिर सेवा समिति विगत 49 वर्षों से रामनवमी महोत्सव का आयोजन करती आ रही है।

इनकी रही सक्रियता

रामनवमी महोत्सव को सफल बनाने में सुमन अग्रवाल, ओमप्रकाश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, सन्नी संघी, विष्णु धानुका, गौरव अग्रवाल, अभिषेक भालोटिया, अंकित मोदी, सतीश शर्मा, रितेश जालुका, अभिषेक अग्रवाल, नरेश संघी, बजरंग अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, सुरेश काउंटिया, अमित संघी, राजकुमार मवण्डिया, प्रमोद जालुका, मिंटू केशरी, सुमित अग्रवाल, पवन धानुका, सौरव कुमार, लिप्पू शर्मा, उमेश खिरवाल, बिनोद शर्मा, रोहित अग्रवाल, सहित समिति के सदस्य सक्रिय है।

READ ALSO: विश्व धरोहर दिवस 18 अप्रैल पर विशेष : जानिए लौहनगरी जमशेदपुर की खास पहचान

Related Articles