Home » RANCHI NEWS: रिंग रोड के पास मिला जला हुआ शव, जांच के लिए पहुंची FSL की टीम

RANCHI NEWS: रिंग रोड के पास मिला जला हुआ शव, जांच के लिए पहुंची FSL की टीम

by Vivek Sharma
रांची रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पटरी किनारे एक युवती का शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI (JHARKHAND): रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर एक जली हुई लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि मृतक की हत्या पत्थर से कुचलकर की गई और सबूत छिपाने के लिए शव पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी गई।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एफएसएल टीम को जांच के लिए बुलाया है। साथ ही मृतक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू पर बारीकी से जांच की जा रही है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल है। पुलिस का मानना है कि हत्या की वारदात किसी रंजिश या आपराधिक गिरोह से जुड़ी हो सकती है। फिलहाल एफएसएल टीम के जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मामले में और खुलासा होने की संभावना है।

Related Articles