RANCHI (JHARKHAND): मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन सोमवार को 218वें उर्स के अवसर पर रांची के डोरंडा स्थित हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा के दरगाह पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां परंपरा के अनुरूप चादरपोशी कर समस्त राज्य वासियों के लिए सुख, समृद्धि, अमन-चैन, प्रगति एवं खुशहाली की दुआएं मांगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हम सभी लोग उर्स के मौके पर हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा के दरगाह में चादरपोशी के लिए पहुंचे हैं। उन्होंने कि आज मैने यहां चादरपोशी की रस्म अदा कर रिसालदार शाह बाबा से समस्त झारखण्ड वासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की है।
नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार भी बाबा के दरगाह पर चादरपोशी के लिए पहुंचे। उन्होंने भी चादरपोशी के बाद राज्य के लोगों के लिए दुआ मांगी। बता दें कि बाबा के दरगाह पर चादरपोशी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। वहीं उर्स मेला में घूमने के हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। बारिश के कारण मेला एक दिन के लिए बढ़ा दिया गया है।


