Home » RANCHI NEWS: नकली विदेशी शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई, इतनी पेटी मिली कि जानकर चौंक जाएंगे आप

RANCHI NEWS: नकली विदेशी शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने की कार्रवाई, इतनी पेटी मिली कि जानकर चौंक जाएंगे आप

जांच में पता चला कि दूसरे जिलों से शराब लाकर रांची शहर में खपाने की थी तैयारी

by Vivek Sharma
RANCHI: रांची में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1000 पेटी नकली विदेशी शराब बरामद। एक आरोपी गिरफ्तार, तीन वाहन जब्त।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची में शनिवार को अवैध नकली विदेशी शराब के कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए करीब 1000 पेटी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई सहायक उत्पाद आयुक्त उमा शंकर सिंह के निर्देश पर नगड़ी, रातु और धुर्वा थाना क्षेत्र में एक साथ छापेमारी कर की गई। छापेमारी के दौरान विभाग की टीम ने भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ एक आरोपी राहुल नायक को गिरफ्तार किया।

जांच में पता चला कि दूसरे जिलों से शराब लाकर रांची शहर में खपाने की तैयारी चल रही थी। कार्रवाई के दौरान उत्पाद विभाग ने एक कार और दो पिकअप वैन समेत कुल तीन वाहनों को भी जब्त किया है। विभाग अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में जुटा है। अधिकारियों के अनुसार नकली शराब के कारोबार पर आगे भी लगातार अभियान चलाया जाएगा ताकि अवैध शराब कारोबारियों पर सख्त कार्रवाई हो सके।

READ ALSO: http://RANCHI NEWS: गैंगस्टर प्रिंस खान के वायरल वीडियो पर बाबूलाल का हेमंत सरकार पर हमला, उठाए सवाल

Related Articles

Leave a Comment