Home » RANCHI NEWS: एसडीओ ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

RANCHI NEWS: एसडीओ ने किया स्ट्रांग रूम का निरीक्षण, व्यवस्था दुरुस्त करने का दिया निर्देश

कंट्रोल रूम और वेटिंग एरिया की तैयारियों का भी जायजा लिया

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 की मतगणना को शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने की तैयारी तेज कर दी गई है। गुरुवार को ट्रांसपोर्ट नगर में बनाए जा रहे मतगणना स्थल का निरीक्षण एसडीओ रांची सदर कुमार रजत ने किया। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर 27 फरवरी को यहीं मतगणना कार्य संपन्न कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ने मतगणना हॉल की संरचना, टेबलों की क्रमवार व्यवस्था, वार्डवार, पदवार कक्ष निर्धारण, बैरिकेडिंग, अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार सहित प्रत्याशियों, अधिकृत अभिकर्ताओं के अलावा मीडिया के लिए बैठने की व्यवस्था की समीक्षा की। इसके साथ ही कंट्रोल रूम और वेटिंग एरिया की तैयारियों का भी जायजा लिया।

सुरक्षा को लेकर उन्होंने पर्याप्त दंडाधिकारियों और पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की स्थापना, अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता और मेडिकल टीम व एम्बुलेंस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा स्ट्रांग रूम सुरक्षा, सीलिंग प्रक्रिया, निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Comment