Home » RANCHI NEWS: अधिवक्ताओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ यंग लॉयर्स एसोसिएशन का विरोध, डीजीपी के नाम सौंपा ज्ञापन

RANCHI NEWS: अधिवक्ताओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ यंग लॉयर्स एसोसिएशन का विरोध, डीजीपी के नाम सौंपा ज्ञापन

अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: झारखंड राज्य में अधिवक्ताओं के साथ लगातार हो रहे अत्याचार, दुर्व्यवहार और असुरक्षा की घटनाओं के विरोध में यंग लॉयर्स एसोसिएशन ने कड़ा रुख अपनाया है। इसी क्रम में मंगलवार को एसोसिएशन के एक प्रतिनिधिमंडल ने राज्य के पुलिस महानिदेशक के नाम ज्ञापन सौंपकर अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। एसोसिएशन ने लिखा है कि राज्य के विभिन्न जिलों में अधिवक्ताओं के साथ मारपीट, धमकी, अभद्र व्यवहार और झूठे मामलों में फंसाने जैसी घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। जिससे भय और असुरक्षा का माहौल व्याप्त है।

अधिवक्ता न्याय व्यवस्था की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं और यदि वे स्वयं सुरक्षित नहीं होंगे तो आम जनता को न्याय दिलाने की प्रक्रिया भी प्रभावित होगी। एसोसिएशन ने मांग की कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा तंत्र विकसित किया जाए। पुलिस द्वारा शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा अधिवक्ताओं के साथ होने वाले अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कदम उठाए जाएं। साथ ही ऐसे मामलों की निगरानी के लिए अलग से नोडल अधिकारी नियुक्त करने की भी मांग की गई। हालांकि डीजीपी की व्यस्तता के कारण प्रतिनिधिमंडल की उनसे मुलाकात नहीं हो सकी। मौके पर एसोसिएशन के फाउंडर वाजिद अली, जेनरल सेक्रेटरी वेंकेटेश तथा सीमा सिंह मौजूद रहीं।

READ ALSO: Seraikela News: महुलडीह माइंस के विस्थापितों की समस्याओं को लेकर यूसिल GM से मिली सांसद जोबा माझी



Related Articles

Leave a Comment