Home » RANCHI MUNICIPAL CORPORATION: रेस्टोरेंट और होटल संचालकों के साथ अपर प्रशासक ने की बैठक, कर डाली ये अपील

RANCHI MUNICIPAL CORPORATION: रेस्टोरेंट और होटल संचालकों के साथ अपर प्रशासक ने की बैठक, कर डाली ये अपील

by Vivek Sharma
RMC MEETING RESTRO
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI: रांची नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ और कूड़ा मुक्त बनाने के उद्देश्य से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। गुरुवार को अपर प्रशासक संजय कुमार की अध्यक्षता में शहर के विभिन्न रेस्टोरेंट और होटल संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर प्रशासक ने स्पष्ट रूप से कहा कि स्वच्छ रांची का लक्ष्य तभी पूरा किया जा सकता है जब सभी प्रतिष्ठान अपने स्तर पर कूड़े का सोर्स सेग्रीगेशन करेंगे। उन्होंने बताया कि रांची नगर निगम द्वारा कूड़ा उठाव, निस्तारण और प्रोसेसिंग की संपूर्ण प्रक्रिया सुव्यवस्थित चैनल के तहत चल रही है। जिससे शहर को स्वच्छ बनाए रखने में मदद मिल रही है।

प्लांट में भेजा जा रहा गीला कचरा

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि निगम ने कूड़ा कलेक्शन के लिए मेसर्स स्वच्छता कॉरपोरेशन नामक एजेंसी को चुना है। इस एजेंसी के माध्यम से शहर के घरों, प्रतिष्ठान, रेस्टोरेंट और होटल्स से गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रूप से एकत्र किया जा रहा है। एकत्रित गीला कूड़ा झिरी स्थित गेल के 150 टन प्रति दिन क्षमता वाले सीबीजी प्लांट में भेजा जाता है। जहां से बायोगैस और जैविक खाद का उत्पादन किया जा रहा है।

निगम की टीम को करें सहयोग

अपर प्रशासक ने रेस्टोरेंट और होटल संचालकों से अनुरोध किया कि वे निगम की टीम के साथ पूरा सहयोग करें और कूड़ा संग्रहण के समय गीला और सूखा कूड़ा अलग रूप से दें। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक प्रतिष्ठान में दो डस्टबिन अनिवार्य रूप से रखने चाहिए। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि यदि कोई प्रतिष्ठान मिक्स कूड़ा देता है, तो निगम के द्वारा नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिसमें पेनल्टी के साथ-साथ ट्रेड लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है। होटल और रेस्टोरेंट संचालकों ने निगम की इस पहल की सराहना की और आश्वासन दिया कि वे नगर निगम को पूरा सहयोग करेंगे।

READ ALSO: JHARKHAND CONGRESS NEWS: झारखंड कांग्रेस में ‘घर वापसी’, जानें क्या कहा प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी के बारे में

Related Articles