Home » RANCHI NEWS: रांची स्टेशन से मानव तस्करी गिरोह के तीन गिरफ्तार, 9 लड़कियों को किया गया रेस्क्यू

RANCHI NEWS: रांची स्टेशन से मानव तस्करी गिरोह के तीन गिरफ्तार, 9 लड़कियों को किया गया रेस्क्यू

by Vivek Sharma
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

RANCHI (JHARKHAND): रांची रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन AAHT के तहत मानव तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान प्लेटफार्म नंबर-1 पर फुटओवर ब्रिज के पास 9 लड़कियां और 2 पुरुष संदिग्ध स्थिति में खड़े थे। पूछताछ में आरोपी श्रुति देवी, कुंदन कुमार और रंधीर कर्माली द्वारा तमिलनाडु में नौकरी दिलाने के नाम पर लड़कियों को ले जाने की साजिश का खुलासा किया। साथ ही बताया कि आरोपी हर लड़की से 2000 से 3000 रुपए कमीशन वसूलते थे। 20 रुपए प्रतिदिन प्रति लड़की भी लेते थे। कुंदन के मोबाइल से लड़कियों के आधार कार्ड की फोटो और संदिग्ध व्हाट्सएप चैट्स भी बरामद हुए है। वैध कागजात नहीं मिलने पर RPF टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। मामले में केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। RPF की तत्परता से एक बड़े मानव तस्करी रैकेट का खुलासा हुआ, जिससे कई लड़कियों को बचाया जा सका।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

READ ALSO: RANCHI NEWS: नगड़ी में कृषि भूमि पर रिम्स-2 के निर्माण को लेकर आदिवासी रैयत चिंतित, NCST सदस्य ने लिया संज्ञान

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं


द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles